1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sanp ka Video: सड़क से गुजर रहे युवक पर गिरा बड़ा सांप, वीडियो देख दंग रह गए लोग

Sanp ka Video: सड़क से गुजर रहे युवक पर गिरा बड़ा सांप, वीडियो देख दंग रह गए लोग

 Published : Apr 24, 2023 07:57 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 07:57 pm IST

अगर कोई अचानक आप पर एक बड़ा सा सांप फेंक दे तो आपको कैसा लगेगा? इसमें कोई संदेह नहीं है, व्यक्ति तुरंत डर जाएगा।

A big snake falls on the young man- India TV Hindi
युवक पर एक बड़ा सांप गिर जाता है Image Source : INSTAGRAM

क्या आप दिन-रात मजेदार वीडियो देखने के आदी हैं? ऐसे में ये वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें कई बार देखने के बाद भी दिल नहीं भरता। ये वीडियो भी उसी लिस्ट में शामिल है। इस वीडियो को जिसने भी देखा उसने कुछ न कुछ रिएक्ट जरूर किया होगा। अगर कोई अचानक आप पर एक बड़ा सा सांप फेंक दे तो आपको कैसा लगेगा? इसमें कोई संदेह नहीं है, व्यक्ति तुरंत डर जाएगा। ठीक ऐसा ही आपको इस वीडियो में देखने को मिलेगा।

एक मिनट के लिए अटक जाती है जान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर टमटम के लिए नजर आ रहा है। युवक आराम से सड़क से गुजर रहा था तभी पेड़ से एक बड़ा सा सांप उसके ऊपर गिर गया, जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि सांप के गिरते ही वह टमटम से नीचे कूद गया। वह जमीन पर गिर जाता है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शख्स कितना डरा हुआ रहा होगा। 

लोगों ने जमकर वीडियो बनाने वाले को धोया
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपके प्रैंक से किसी की जान जा सकती है। एक यूजर ने लिखा कि यह हरकत अपने आप में हैरान करने वाली है। अगर कोई कमजोर दिल वाला है तो उसकी तुरंत मृत्यु हो जाएगी। एक यूजर ने लिखा कि ये जोक कभी-कभी दुख में भी बदल सकता है इसलिए ध्यान से मजाक करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।