1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sanp ka video: अचानक सड़क पर निकलने लगे सांप, देख लोगों में मच गई अफरातफरी!

Sanp ka video: अचानक सड़क पर निकलने लगे सांप, देख लोगों में मच गई अफरातफरी!

 Published : Apr 13, 2023 02:23 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 02:23 pm IST

कुछ ऐसे वीडियो होते हैं। जिसे देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच जाता है। जैसे इस वीडियो को देख लोग दंग हो जाते हैं।

suddenly snakes came in the way- India TV Hindi
अचानक रास्ते में सांप आ गए Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर अगर आपको कोई अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिल जाए तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। उनमें से कुछ ऐसे वीडियो होते हैं। जिसे देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच जाता है। जैसे इस वीडियो को देख लोग दंग हो जाते हैं। वीडियो अपने आप में हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो में अचानक कई सांप सड़कों पर आ जाते हैं।

सड़क पर आ जाते हैं कई सांप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे कई सांप आ जाते हैं। वीडियो देखने से साफ पता चल रहा है कि बारिश का मौसम है। इन सबके बीच सड़क पर कई पीले रंग के सांप देखे जा सकते हैं। वहां एक आदमी सांप को नीचे जंगलों में फेंक रहा है। सांपों की तादाद इतनी अधिक है कि वे तेजी से सड़क किनारे आ रहे हैं। वहीं सड़कों पर वाहन भी नजर आ रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देखकर हर कोई हैरान है। 

यूजर्स ने दिया अजीबोगरीब रिएक्शन
इस वीडियो एक इस्टांग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन हैरान करने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये आदमी काफी बहादुर है। आप देख सकते हैं कि कैसे बहादुरी से सांप को पकड़कर फेंक देता है। एक यूजर ने लिखा कि आखिर ये अचानक सांप कहां से आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि सांप कितना है, ये बड़े ही खतरनाक लग रहे हैं। वीडियो पर लोगों के कॉमेंट्स चौंकाने वाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।