1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पापा ने बच्चों से बोला, 'पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना', मिला ऐसा जवाब कि बोलती हुई बंद

पापा ने बच्चों से बोला, 'पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना', मिला ऐसा जवाब कि बोलती हुई बंद

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 25, 2025 09:53 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 09:53 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने ये साबित कर दिया कि हमें कभी भी बच्चों को कम नहीं आंकना चाहिए। ये नन्हे गुरु बिना कोचिंग के ही आपको ऐसी-ऐसी बातें सुना सकते हैं कि आप अपनी जिंदगी के फैसलों पर दोबारा सोचने लगें।

बच्चों के सामने ज्ञान बघारना शख्स को पड़ा भारी- India TV Hindi
बच्चों के सामने ज्ञान बघारना शख्स को पड़ा भारी Image Source : INSTAGRAM/@PUNEETSHUKLA.UP

कहते हैं बच्चों के सामने बोलने से पहले सौ बार सोचना चाहिए, क्योंकि ये नन्हे-मुन्ने भगवान का रूप तो हैं ही, साथ में तर्कों का पिटारा भी लिए बैठे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक मजेदार वायरल वीडियो में, जहां दो मासूम बच्चियों ने अपने पापा को ऐसा सबक सिखाया कि बेचारे की बोलती बंद हो गई। वीडियो इतना मजेदार है कि इसे एक बार देखकर आपका मन बार-बार रीप्ले बटन दबाने को करेगा।

ज्ञान देने का जोखिम और बच्चियों का करारा जवाब

मामला कुछ यूं है कि एक शख्स, जो शायद खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझ रहा था। वह दो नन्हीं बच्चियों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में उसने सोचा, क्यों न इन मासूमों को थोड़ा लाइफ का ज्ञान दे दिया जाए? बस, उसने बड़े प्यार से कहा, "बेटा, खूब पढ़ाई करना, डॉक्टर बनना!" अब उसे क्या पता था कि ये बच्चियां उनकी इस सलाह को उसी की तश्तरी में सजा कर वापस परोस देंगी। पहली बच्ची ने तो जैसे उस शख्स की हवा निकाल दी। उसने सीधे पूछ लिया, "अच्छा, फिर आप डॉक्टर क्यों नहीं बने?" ये सुनते ही शख्स का चेहरा लटक गया, मानो कोई बड़ा रहस्य खुल गया हो। लेकिन असली धमाका तो दूसरी बच्ची ने किया। उसने मासूमियत भरे अंदाज में, लेकिन तीखे तीर की तरह सवाल दागा, "क्या आपके टाइम में स्कूल बंद थे?" बस, यहीं पर उस शख्स की सारी हेकड़ी हवा हो गई। वो सोच में पड़ गया कि आखिर ये ज्ञान देने के चक्कर में पड़ा ही क्यों!

वीडियो देख लोग हंसते-हंसते हुए लोटपोट

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर हंसी का मेला लग गया है। लोग इस बेचारे शख्स की खिंचाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। एक यूजर ने लिखा, "तुम्हारे टाइम में स्कूल बंद थे... ये तो गजब का तमाचा मार दिया बच्ची ने!" दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, "चाचा की सारी चालाकी बच्चियों के आगे फेल!" तीसरे ने तो सीधे कह दिया, "ऐसी बेइज्जती जिंदगी में कभी नहीं देखी!" एक और यूजर ने हंसते हुए लिखा, "आजकल के बच्चों से पंगा लेना मतलब अपनी इज्जत का जनाजा निकालना है।" कमेंट बॉक्स में हंसने वाली इमोजी की बाढ़ आ गई है, और वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत

पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।