1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल की लड़कियों के बीच छिड़ा संग्राम, बेल्ट ही बेल्ट एक दूसरे को खूब मारा, पीछे तमाशा देख रहे लड़कों की हुई मौज

स्कूल की लड़कियों के बीच छिड़ा संग्राम, बेल्ट ही बेल्ट एक दूसरे को खूब मारा, पीछे तमाशा देख रहे लड़कों की हुई मौज

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 29, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Dec 29, 2024 03:52 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लड़कियों का गुट एक दूसरे से लड़ाई करते हुए नजर आ रहा है। लड़कियां आपस में एक दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट ही बेल्ट बरसाए जा रही हैं।

लड़ाई करती लड़कियां- India TV Hindi
लड़ाई करती लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

पहले स्कूल टाइम पर अगर स्कूल में किसी से कहासुनी हो जाती थी तो छुट्टी होने पर स्कूल के बाहर लड़ाई होना तय होता था। लड़के गुट बनाकर एक दूसरे पर हमला बोल देते थे। लेकिन अब लड़कियां भी इस मामले में काफी आगे निकल चुकी हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसमें लड़कियां एक-दूसरे को गुट बनाकर मारते हुए नजर आती हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल की छुट्टी के बाद लड़कियों के दो गुट को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। 

लड़कियों ने एक दूसरे पर खूब चलाए बेल्ट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल ड्रेस पहने बहुत सी लड़कियां एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा कर रही हैं। चारों तरफ से दनादन बेल्ट की बारिश होती रही। लड़ाई इतनी जबरदस्त हुई कि  पूरा इलाका किसी रणक्षेत्र की तरह बन गया। जिसे घेरकर खड़े स्कूली बच्चे चुपचाप तमाशा देखते रहे और लड़कियों की लड़ाई का पूरा आनंद उठाया। कई छात्र तो लड़कियों की लड़ाई देख इतना खुश हुए कि वे खुशी के मारे नाचते हुए नजर आए। इधर लड़कियां खूब एक दूसरे से लड़ती रहीं, उधर लड़के खड़े होकर मजे लेते रहे।

लोगों ने कमेंट कर लिए चटकारे

वीडियो कब और कहां का है? इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल ये सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे @_.palshab._ नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 30 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर चटकारे लेते हुए भी देखे गए। जैसे एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़का समाज आनंद की प्राप्ति करते हुए। दूसरे ने लिखा- लड़कों में खुशी का माहौल है। तीसरे ने लिखा- ऐसा कांड हमारी आंखों के सामने क्यों नहीं होता?   

ये भी पढ़ें:

'लप्पू के घर आने वाला है पप्पू', Video शेयर कर खुशखबरी अपने ससुरालियों तक पहुंचाना चाहता है सचिन

वरमाला चल ही रहा था कि स्टेज पर पहुंच गई गर्लफ्रेंड, दूल्हे को मारी लात, फिर जो बवाल हुआ Video में देख लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।