सीमा और सचिन की शादी को लगभग दो साल हो गए। देखते ही देखते सचिन पिता भी बन गया। सालों से सीमा का पहला पति गुलाम हैदर अपने वकील के जरिए अपने बच्चों की वतन वापसी की मांग करता रहा है। Youtube पर वीडियो के जरिए वह कई बार बोल चुका है कि सीमा उसके बच्चों को उसे सौंप दे। इसे लेकर उसने भारत के विदेश मंत्री से भी गुहार लगाई लेकिन सीमा आज भी अपने बच्चों के साथ सचिन के घर पर आराम से रह रही है।
सीमा का पहला पति कब आ रहा भारत
उधर, उसका पहला पति गुलाम हैदर रोज अपने बच्चों की वापसी को लेकर कुछ ना कुछ बयान देते रहता है। हाल में ही अब खबर ये सामने आ रही है कि सीमा का पहला पति गुलाम हैदर भारत आने वाला है। 10 जून को वह भारत आने का बोल रहा है। इस बात की जानकारी खुद सीमा ने वीडियो के जरिए अपने यूट्यूब चैनल पर दी। सीमा का कहना है कि उसके पहले पति गुलाम हैदर के वकील का कहना है कि गुलाम हैदर अपने बच्चों के लिए 10 जून को भारत आ रहा है।
सीमा ने क्या कहा
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा एक रिपोर्टर के सवालों का जवाब दे रही है। जब रिपोर्टर ने उससे पूछा कि गुलाम हैदर यहां आ सकता है क्या, इस पर सीमा ने जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि 10 जून को वो आ रहा है। जब रिपोर्टर ने इस बात को कंफर्म करने के लिए एक बार और पूछा तो सीमा ने कहा कि हां, उनके वकील का कहना है कि गुलाम हैदर भारत आ रहा है। सीमा ने आगे कहा कि उनका वकील हमें आए दिन धमकियां देने की कोशिश करता है और कहता है कि ये नोटिस भेज दिया, वो नोटिस भेज दिया पर आज तक हमें कोई नोटिस रिसीव ही नहीं हुआ है। आज तक कोई नोटिस हमारे पास आया ही नहीं। सिर्फ धमकियां देना लगा रहता है उनका। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हैदर के वकील ने क्या Youtube पर ही वकालत करते हैं या फिर सच में कोई वकील हैं इसलिए ये बात निश्चित तौर पर नहीं कही जा सकती कि गुलाम हैदर भारता आ रहा है या नहीं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढें: