1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समुद्र किनारे खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी लड़की, अचानक तेज लहर आई और फिर जो हुआ इस Video में देखें

समुद्र किनारे खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी लड़की, अचानक तेज लहर आई और फिर जो हुआ इस Video में देखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 13, 2025 11:52 am IST,  Updated : Jun 13, 2025 11:52 am IST

लड़की का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। कोई उनकी हिम्मत की दाद दे रहा है, तो कोई मजाक उड़ा रहा है कि “सेल्फी लेने से पहले समुद्र से परमिशन ले लेना चाहिए!” लेकिन इस मजेदार वाकये से एक बात तो साफ है – एंजेल्स बिलाबॉन्ग जितना खूबसूरत है, उतना ही 'मूडी' भी है।

बीच पर खड़ी कैटी जॉनसन- India TV Hindi
बीच पर खड़ी कैटी जॉनसन Image Source : SOCIAL MEDIA

कई लोग अपनी छुट्टियां मनाने बाहर के देशों में जाते हैं। जहां लोग अपने साथ यादों की एक किताब लिए लौटते हैं। इन्हीं किताब के पन्नों से एक लड़की ने अपनी बाली यात्रा के एक दुखद पल को याद करते हुए एक पोस्ट लिखा है। जहां उसने बताया कि कैस वह समुद्र के जानलेवा लहरों से बचकर वापस लौटी। इस दौरान की उसने एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि समुद्र की ऊंची और तेज लहरें कैसे उस पर कहर बनकर टूट पड़ती हैं।

कहां हुई ये घटना

लड़की ने अपनी पोस्ट में बताया कि ये घटना उसके साथ बाली के नुसा पेनीडा द्वीप पर घटी। जहां नीला समुद्र और चट्टानों का जादू हर टूरिस्ट को अपनी तरफ खींच लाता है। लेकिन हाल ही में ये खूबसूरत टाइड पूल एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में है, जिसमें ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर कैटी जॉनसन को सेल्फी लेते वक्त समुद्र के भयावह लहरों का सामना करना पड़ा। 

सेल्फी का मूड और लहर का मूव

कैटी जॉनसन, जो अपनी ट्रैवल वीडियोज से इंस्टाग्राम पर छाई रहती हैं, उस दिन ईस्टर की छुट्टी में मजे लेने निकली थीं। जगह थी एंजेल्स बिलाबॉन्ग, जहां चट्टानों के बीच बना नेचुरल पूल ऐसा लगता है मानो स्वर्ग का टुकड़ा धरती पर उतर आया हो। कैटी, अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में, कैमरा ऑन, पोज ऑन, और मस्ती फुल ऑन! लेकिन समुद्र को शायद उनकी ये मस्ती पसंद नहीं आई। 

लड़की का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में कैटी चट्टान पर खड़ी, हवा में बाल लहराते, सेल्फी वीडियो शूट कर रही थीं। तभी, एक ऐसी लहर आई कि कैटी का बैलेंस बिगड़ा, कैमरा समुद्र में गोता लगा गया, और वीडियो में सिर्फ पानी के छींटे, चीखें, और हड़कंप ही बचा। कैटी ने बाद में पोस्ट में मजाकिया अंदाज में लिखा, “लगा जैसे समुद्र ने कहा, आज तुझे ऊपर बुला लूं।”

एक लहर ने हिलाकर रख दिया

कैटी ने अपनी इंस्टा पोस्ट में बताया कि वो तो बस ईस्टर की मस्ती में थीं, लेकिन समुद्र को लगा कि उन्हें थोड़ा 'एडवेंचर' का डोज देना जरूरी है। उन्होंने लिखा, “एक लहर ऐसी आई, जैसे उसका मुझसे कोई पुराना बदला हो!” खैर, कैटी तो बाल-बाल बच गईं, लेकिन उनका कैमरा? वो अब शायद मछलियों के साथ 'अंडरवाटर व्लॉग' बना रहा होगा। 

पहले भी इस बीच पर घट चुकी हैं खतरनाक घटनाएं

अब जरा बात करें उस जगह की, जिसने कैटी को ये अंदर से हिलाकर रख दिया। एंजेल्स बिलाबॉन्ग एक ऐसा टाइड पूल है, जो इंस्टाग्राम रील्स और ट्रैवल ब्रोशर में तो जन्नत लगता है, लेकिन हकीकत में इसके तेवर बड़े नखरीले हैं। समुद्र की तेज और बेकाबू लहरें यहां अचानक टकराती हैं, और अगर आप थोड़ा भी लापरवाह हुए, तो बस 'गेम ओवर।' कैटी ने अपनी पोस्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि इस जगह पर पहले भी कई टूरिस्ट लहरों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन हैरानी की बात? न वहां कोई 'खतरा' लिखा बोर्ड है, न कोई लाइफगार्ड, और न ही कोई चेतावनी! कैटी ने लिखा, “जब पता चला कि यहां पहले भी दर्जनों हादसे हो चुके हैं, तो दिमाग हिल गया। फिर भी, कोई साइनबोर्ड तक नहीं?” 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

संगीत की दुनिया में क्रांति ला रहे इन चचा लोगों का Video हुआ वायरल, देखने वाले नहीं रोक पाए अपनी हंसी

बैलबुद्धि मत समझ लेना इस बैल को, खुद से ही गाड़ी को खिंचकर काम पर पहुंचा बैल, Video देख दंग रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।