1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे बाप रे! कमरे की छत में छिपे बैठे थे दो खतरनाक सांप, बेखौफ महिला ने हाथ डालकर निकाला बाहर

अरे बाप रे! कमरे की छत में छिपे बैठे थे दो खतरनाक सांप, बेखौफ महिला ने हाथ डालकर निकाला बाहर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 19, 2023 07:59 am IST,  Updated : Aug 19, 2023 10:43 am IST

सांप देखते ही अच्छे-अच्छो का पसीन छूट जाता है क्योंकि सांप सबसे जहरीला जाव माना जात है। मगर इस महिला ने अपने घर में सांप देखने के बाद जो हिम्मत दिखाई, वो वाकई काबिले तारीफ है।

घर की छत से निकले खतरनाक सांप- India TV Hindi
घर की छत से निकले खतरनाक सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में अलग-अलग तरह की प्रजातियां हैं। कुछ प्यारे होते हैं तो कुछ खतरनाक और डरावने होते हैं। इन्हीं प्रजातियों में से एक प्रजाती सांप की है जो खतरनाक की श्रेणी में आता है। सांप को देखते ही लोगों की हवा टाइट हो जाती है। मगर हमारे बीच में ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसे हालातों में डरते नहीं है और समझदारी के साथ काम लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो एक महिला की समझदारी और सूझ-बूझ का अच्छा उदाहरण है।

ये महिला तो बहुत बहादूर है

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला टेबल जैसी किसी वस्तु पर खड़ी है और उसके हाथ में एक डंडा जैसा कुछ है। महिला अपने छत में बने बॉक्स में वो डंडा डालती है और वहां पर बैठे सांप को बहुत समझदारी के साथ एक हाथ से पकड़ लेती है। मगर वहां केवल एक ही सांप नहीं था बल्कि उसका एक और साथी था। महिला उस दूसरे सांप को भी अपने दूसरे हाथ से पकड़ कर बाहर निकाल लेती है। वैसे तो सांप को देखते ही लोगों के होश गुम हो जाते हैं मगर इस महिला को देखकर ऐसा लगता है कि ये इसका रोज का काम है।

कहां की है ये वीडियो?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @Insane Reality Leaks नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है कि ऑस्ट्रेलिया में एक और सामान्य दिन। इससे ये समझा जा सकता है कि वीडियो शेयर करने वाला ये कहना चाहता है कि ऑस्ट्रेलिया में अक्सर ऐसा होता रहता है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 758.8K व्यूज मिल चुके हैं। इस पर लोगों ने अपने मन की बातें भी शेयर की हैं। एक यूजर ने कहा- मैं इस तरह का जीवन नहीं जी सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऑस्ट्रेलिया मत जाना। क्या आप ऐसी लाइफस्टाइल जी सकते हैं, हमें कमेंट में बताएं?

ये भी पढ़ें-

A call from space: अंतरिक्ष यात्री ने बेटे को किया वीडियो कॉल, स्पेस की दुनिया के बारे में बच्चे को बताया

मम्मी को भेजने के लिए पापा पेपर पर लिख रहे थे Motivational Quotes, बेटी ने फोटो खींचकर किया शेयर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।