1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मम्मी को भेजने के लिए पापा पेपर पर लिख रहे थे Motivational Quotes, बेटी ने फोटो खींचकर किया शेयर

मम्मी को भेजने के लिए पापा पेपर पर लिख रहे थे Motivational Quotes, बेटी ने फोटो खींचकर किया शेयर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 18, 2023 12:20 pm IST,  Updated : Aug 18, 2023 12:20 pm IST

ट्विटर पर एक लड़की का पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें लड़की ने अपने पापा से जुड़ा एक किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है।

लड़की ने ट्विटर पर शेयर किया अपने डैड से जुड़ा किस्सा। - India TV Hindi
लड़की ने ट्विटर पर शेयर किया अपने डैड से जुड़ा किस्सा। Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल इंटरनेट के इस दौर में लोगों के बीच की दूरियां खत्म हो गई हैं। कोई खास मौका हो या किसी का बर्थडे, या फिर किसी को गुड मॉर्निंग विश करना हो ऐसे सभी मौकों पर लोग अपने दोस्त, यार, पार्टनर और रिश्तेदारों को मैसेज/कोट्स भेजना नहीं भूलते। वह तुरंत इंटरनेट खोलते हैं और वहां उन्हें हजारों ऐसे वेबसाइट्स मिल जाते हैं जिसमें कोट्स और मैसेज लिखे होते हैं। लोग बस उन्हें फोटो सहित डाउनलोड करते हैं और अपने चाहने वालों को भेज देते हैं। चाहे फोटो भेजना हो या टेक्स्ट या फिर GIF जो मन हो वह फट से डाउनलोड ककते हैं और भेज देते हैं। 

Related Stories

लड़की ने शेयर किया अपने पापा से जुड़ा किस्सा 

इस भागती हुई दुनिया में भी कई लोग ऐसे हैं जो स्मार्टफोन को यूज करना नहीं जानते। उनके लिए आज भी उनकी जिंदगी में कागज और कलम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे में हम लोगों में से कई लोगों के मम्मी-पापा ऐसे ही होंगे या हमारे दादा-दादी। ऐसे में अपने पापा से जुड़ा एक किस्सा एक लड़की ने ट्विटर पर शेयर किया। जिसने पूरे इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया।   

जब पत्नी के लिए अपने हाथों से खुद लिखा ये खूबसूरत मैसेज

लड़की ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की जिसमें एक कागज पर कलम से एक बेहतरीन मैसेज लिखा हुआ है। जिस पर लिखा है कि "इंसान का सबसे बेहतरीन साथी उसकी सेहत है, अगर उसका साथ छूट जाए, तो वह हर रिश्ते के लिए बोझ बन जाता है"। लड़की ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- फेसबुक पर जो मोटिवेशनल कोट्स दिखते हैं वह मेरे पापा डाउनलोड करना नहीं जानते। इसलिए उन्होंने जब ये मैसेज देखा तो मम्मी को भेजने के लिए उन्होंने इसे एक कागज पर लिख लिया। 

लड़की के पापा ने जीत लिया इंटरनेट की जनता का दिल

इस पोस्ट को ट्विटर पर @notawatermark नाम की यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इसे 10 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये होता है सच्चा प्यार। जब पति इतने सालों बाद भी अपनी पत्नी से प्यार जताने के लिए उसके लिए कागज पर इंसपिरेशनल मैसेज लिखकर रख रहा है। दूसरे ने लिखा- बहुत प्यारा है ये। ऐसे ही अन्य यूजर्स ने लड़की के पापा की खूब तारीफ की।

ये भी पढ़ें:

जब एक तरबूज के लिए हो गया था भयंकर युद्ध, हजारों सैनिकों ने अपनी जान गंवाई

ये है मुंबई की आम जिंदगी, लोकल ट्रेन में मौत के दरवाजे पर झूलती नजर आई लड़की, देखें ये खतरनाक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।