1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: चौधरी बनकर दो सांडों की लड़ाई छुड़ाने गए थे भाई साहब, सांड ने ऑटो सहित उठाकर पटक दिया

Video: चौधरी बनकर दो सांडों की लड़ाई छुड़ाने गए थे भाई साहब, सांड ने ऑटो सहित उठाकर पटक दिया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 17, 2023 02:19 pm IST,  Updated : Aug 17, 2023 02:19 pm IST

दो सांड आपस में एक गली में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। तभी एक ऑटो वाला उनके बीच में मामला शांत करवाने पहुंचता है लेकिन गुस्साए सांड उसे ही ऑटो सहित उठाकर पटक देते हैं।

सांड की लड़ाई छुड़ाने गए ऑटो वाले पर सांडों ने बोल दिया हमला।- India TV Hindi
सांड की लड़ाई छुड़ाने गए ऑटो वाले पर सांडों ने बोल दिया हमला। Image Source : SOCIAL MEDIA

जानवर तो जानवर ही होते हैं। उन्हें अगर इतनी समझ होती तो वह जानवरों की श्रेणी में आते ही क्यों? लेकिन ताज्जुब तो इस बात का है कि इंसान इतना समझदार होने के बावजूद भी ये चीज नहीं समझ पाता। हाल में ही इसका एक मंजर सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जिसे देखने के बाद आपको इंसान की बुद्धि पर हंसी आ जाएगी। 

सांडों की लड़ाई में पिस गए भाई साहब

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। सांड बेहद ही गुस्से में थे और वह तिलमिलाते हुए एक दूसरे पर वार कर रहे थे। इसी बीच एक ऑटो वाला अपनी होशियारी दिखाने के लिए ऑटो लेकर उन सांडों की लड़ाई सुलझाने के लिए चला जाता है। सांड जहां लड़ रहे होते हैं वह उसी में बीच-बचाव करने के लिए ऑटो लेकर कूद पड़ता है। फिर क्या था गुस्से से लाल सांड भाई साहब को ही ऑटो समेत उटाकर पटक देते हैं। 

इतना होशियारचंद बनकर क्या मिला

सांड तब से लड़ रहे थे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई थी कि उनके युद्ध में घुस कर मामला शांत करवाया जाए लेकिन इन भाई साहब को पता नहीं क्या सुझी ऑटो लेकर ही घुस पड़े मामला शांत कराने। इंसान हो तो बात भी समझे लेकिन सांड के आगे चौधरी बनने का परिणाम यहीं मिला। इसे ही कहते हैं आ बैल मुझे मार। वीडियो को इंस्टाग्राम पर aapuvideos96gmail.comb नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 80 हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

मुद्दतों बाद लगी थी नौकरी, ऑफिस के पहले ही दिन शख्स ने दे दिया अपना इस्तीफा

"यहां भी हमारे पापा की चलती है", ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते वक्त शख्स ने लिखा कुछ ऐसा कि वायरल हो गया पोस्ट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।