1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: गैलरी से गिरी लड़की पर हाथ से फोन नहीं छूटा, बचाने के लिए मां भी कूदी, वह सड़क पर गिरते ही बेहोश

Video: गैलरी से गिरी लड़की पर हाथ से फोन नहीं छूटा, बचाने के लिए मां भी कूदी, वह सड़क पर गिरते ही बेहोश

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 22, 2026 04:44 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 04:44 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के हाथ से उसका फोन तक नहीं छूटता है। वहीं, उसकी मां सड़क पर गिरते ही बेहोश हो जाती है। लड़की उठकर मां को भी उठाने की कोशिश करती है।

Mother Daughter falls from balcony- India TV Hindi
बालकनी से गिरी मां-बेटी Image Source : REPORTER INPUT

सूरत के लिंबायत इलाके में एक ऐसी घटना का दृश्य सामने आए जिसे देखने वाले का होश उड़ गए और स्तब्ध रह गए। निर्माणाधीन बिल्डिंग की गैलरी में रेलिंग न होने की वजह से मां बेटी ऊपर से नीचे गिर गईं। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। ऊंचाई से गिरने के बावजूद दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। चमत्कारिक तरीके से दोनों सुरक्षित बच गईं।

जानकारी के मुताबिक सूरत के लिंबायत क्षेत्र में एक नई बिल्डिंग का  काम चल रहा था। बिल्डिंग की गैलरी में अभी कोई रेलिंग या सेफ्टी बैरियर नहीं लगाया गया था। जिस कारण यह हादसा हुआ। यह पूरी घटना पास में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई।

बेटी के हाथ से फोन नहीं छूटा

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बालकनी से गिरती है तो बिजली की केबल पकड़ने की भी कोशिश करती है। इसके बाद एक बाइक से टकरा जाती है। अंत में वह सड़क पर पीठ के बल गिरती है, लेकिन उसके हाथ से मोबाइल फोन नहीं छूटता है। वहीं, लड़की की मां उसे बचाने के लिए छलांग लगा देती है, लेकिन सीधे सड़क पर जा गिरती है। उसकी हालत खराब हो जाती है। बेटी और अन्य लोगों की मदद से उसे किनारे ले जाया जाता है। हालांकि, मां को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

balcony
Image Source : REPORTER INPUTबिना रेलिंग की बालकनी

दोनों को मामूली चोट आई

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले बेटी गिरती है तो मां ने भी बेटी को बचाने के लिए एक मां ने भी एक पल सोचे उसे पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया और पहली मंजिल से छलांग लगा दी। जब मां नीचे गिरकर बेहोश हो गई तो बेटी ने हिम्मत न हारते हुए, अपनी मां को उठाने की कि कोशिश करने लगी। मां-बेटी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर द्वारा उन्हें जरूरी उपचार दिया गया। इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद दोनों को सिर्फ मामूली चोट आई। यह चमत्कार से कम नहीं है कि इतने बड़े हादसे के बाद भी कोई हताहत नहीं हुई।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

शादी समारोह में भगवान राम का भजन बजने पर विवाद, मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति, जमकर मारपीट और पथराव, बारात वापस गई

हिंदू महिला को प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए 60 लाख रुपये, आरोपी अरेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।