1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ के सूर्यकुमार यादव ने किया नमस्ते, फिर कैसा था कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन?

वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ के सूर्यकुमार यादव ने किया नमस्ते, फिर कैसा था कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन?

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Feb 21, 2022 01:23 pm IST,  Updated : Feb 21, 2022 01:23 pm IST

सूर्य कुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराने में कामयाब रहा।

सूर्य कुमार यादव और रोहित शर्मा- India TV Hindi
सूर्य कुमार यादव और रोहित शर्मा Image Source : TWITTER/@ELEGANCE__45

वेस्टइंडीज बनाम भारत के तीन टी20 मैचों की सीरीज में भी टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गई सीरीज के आखिरी मैच के दौरान बैट्समैन सूर्य कुमार यादव ने शानदार पारी खेली। जिसकी बदौलत आखिरी मैच में भारत, वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराने में कामयाब रहा।

सूर्य कुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 31 गेंद में सात छक्के और एक चौके से 65 रन की पारी खेली। वह पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए।

अर्धशतक लगाने के दौरान जब सूर्यकुमार यादव विनम्र भाव से लोगों को प्रणाम किया। जिसे देखने के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रहा जवाब में उन्होंने भी नमस्ते कर अपनी खुशी जताई।

दोनों खिलाड़ियों की इस एक्टिविटी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

यहां देखें फैंस का रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।