1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब तेंदुए ने किया 'सूर्य नमस्कार', देख लोगों ने कहा- 'fitness freak leopard'

जब तेंदुए ने किया 'सूर्य नमस्कार', देख लोगों ने कहा- 'fitness freak leopard'

 Published : Mar 28, 2023 07:07 am IST,  Updated : Mar 28, 2023 07:07 am IST

इस बार तेंदुए का एक अलग ही वीडियो सामने आया है। वीडियो देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

viral video of leopard- India TV Hindi
तेंदुआ का वायरल वीडियो Image Source : TWITTER/@SUSANTANANDA3

क्या आपको जानवरों से गहरा लगाव है? क्या आप भी दिनभर जानवरों और वन्य जीवों से जुड़े वीडियो देखते हैं? अगर ऐसा है तो आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। इससे पहले आपने तेंदुए के कई वीडियो देखे होंगे। आपने हमेशा सुना होगा कि तेंदुए ने किसी को घायल कर दिया है। उसने किसी गांव में घुसकर कोहराम मचा रखा है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार तेंदुए का एक अलग ही वीडियो सामने आया है। वीडियो देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या तेंदुआ योगा करता है?

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहाड़ और घने जंगल के बीच एक तेंदुआ बैठा नजर आ रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह योगा कर रहा है। जैसा कि वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सचेत है। तेंदुआ अपने पूरे शरीर को फैलाता है। इसके बाद वह बेहद आराम की मुद्रा में बैठ जाता है।

किसने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को आइएफएस सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि तेंदुए ने सूर्य नमस्कार किया। इस खबर को लिखे जाने तक 50 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फिटनेस फ्रेक तेंदुआ। एक यूजर ने लिखा कि नही सर वो भोजन के लिए बुला रहा है, सो के उठा है अब भोजन ढूंढ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि उसका डेली का अभ्यास है। वीडियो पर कई ट्विटर यूजर्स के जवाब चौंकाने वाले आ रहे हैं। कुछ रिप्लाई ऐसे हैं कि देखते ही आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।