Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस चायवाले का Video देखा आपने, पशु-पक्षियों की आवाजें निकालकर ग्राहकों का करता है मनोरंजन

इस चायवाले का Video देखा आपने, पशु-पक्षियों की आवाजें निकालकर ग्राहकों का करता है मनोरंजन

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Nov 25, 2024 11:11 pm IST, Updated : Nov 25, 2024 11:11 pm IST

कई लोगों में अपने ग्राहकों को लुभाने की खास कला होती है। ऐसे ही एक कलाकार चायवाले का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके चाय बेचने के तरीके पर लोग फिदा हो गए।

चायवाले का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA चायवाले का वीडियो हुआ वायरल

चायवालों के वीडियो इन दिनों जल्दी वायरल हो जा रहे हैं। जब से डॉली चायवाला फेमस हुआ है, तब से और चायवालों को भी लोग तव्वजों देने लगे हैं। ये चायवाले ऐसे ही वायरल नहीं हो जाते। ये लोग अपनी खास कलाबाजी से अपने ग्राहकों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं और उनका खूब मनोरंजन करते हैं। उनमें से ही कोई उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है और ये देखते ही देखते वायरल बन जाते हैं। हालांकि इस मामले में डॉली की किस्मत बहुत अच्छी रही। वह इंटरनेट सेंसेशन बनने के बाद लोगों के दिल और दिमाग में बस गया।

पशु-पक्षियों की आवाज निकालता है ये चायवाला

फिलहाल ऐसे ही एक खास टैलेंटेड चायवाले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बड़े ही मजेदार तरीके से अपने कस्टमर्स को लुभा रहा है। दरअसल, ये चायवाला नींबू का चाय बेचता है और चाय बनाते-बनाते लोगों के सामने विभिन्न पशु-पक्षियों के आवाज निकालते रहता हैं। वीडियो में उसे तोते की आवाज निकालते हुए देखा जा सकता है। जो हूबहू तोते की तरह ही बोल रहा है। इसके बाद वह कुत्ते की भी आवाज निकाल कर दिखा रहा है। वीडियो में चायवाला जानवरों और पक्षियों की आवाज में अपने ग्राहकों को बुला रहा है। वह ये आवाजें इतनी बखूबी निकाल रहा है कि उसकी आवाज सुनने के बाद हर कोई दंग रह जाएगा।

लोगों को पसंद आया चायवाले का यह अंदाज

ग्राहकों को चायवाले का यह अंदाज बहुत पसंद आया और लोगों ने भी उसके इस आवाज निकालने की कला की खूब तारीफ की। चायवाले का वीडियो इंस्टाग्राम पर akhileshwar.shukla.3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 17 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - दो वक़्त की रोटी के लिए ऐसा बनना पड़ता है। दूसरे ने लिखा - ये आदमी तो पूरे जंगल को जगा सकता है। तीसरे ने लिखा - एक मर्द अपना घर चलाने के लिए क्या-क्या नहीं करता।

ये भी पढ़ें:

दोस्त की शादी पर लड़के ने किया ऐसा डांस, देख दुल्हन की हंसी नहीं हुई कंट्रोल, लोगों ने भी खूब लिए मजे

कहां से होगी पढ़ाई! स्कूल जाने के बजाय रात भर आर्केस्ट्रा देखते मिले बच्चे, बार बालाओं के लिए कर ली लड़ाई - VIDEO

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement