1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कलह तो चलता रहेगा! मालदीव में ध्यान लगाते नजर आए तेजू भइया, कैप्शन देख लोगों ने पूछा- इतनी अच्छी इंग्लिश लिखा कौन

कलह तो चलता रहेगा! मालदीव में ध्यान लगाते नजर आए तेजू भइया, कैप्शन देख लोगों ने पूछा- इतनी अच्छी इंग्लिश लिखा कौन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 25, 2025 04:59 pm IST,  Updated : May 25, 2025 04:59 pm IST

तेज प्रताप का एक पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक समुद्री तट के किनारे ध्यान में मग्न दिखाई दे रहे हैं।

तेज प्रताप यादव- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव के वायरल पोस्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

बीते कल यानी शनिवार से तेज प्रताप यादव मीडिया से लेकर सोशल मीडिया हर जगह चर्चा में हैं और इस चर्चे की वजह उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड है। जिसकी फोटो शेयर कर उन्होंने अपने प्यार और रिश्ते को कबूल किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपने प्यार को जगजाहिर करते हुए बताया कि वे अनुष्का यादव के साथ पिछले 12 सालों से रिश्ते में हैं और वे दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होते ही तेज प्रताप यादव की चर्चा हर जगह होने लगी। लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे। जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपने उस पोस्ट को हटा दिया और एक अन्य पोस्ट के जरिए कहा कि, "मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक कर, मेरी तश्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर, मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।" 

मालदीव में ध्यान लगाते नजर आए तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप के चारों तरफ चर्चे के बीच उनकी एक और तस्वीर भी सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वे एक समुद्र तट के किनारे ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं। लोग इस तस्वीर को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि इधर, घर में और राजनीति में प्रलय आया हुआ है और तेजू भइया मस्त बीच पर ध्यान लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीच का यह नजारा मालदीव का है। जहां तेज प्रताप यादव अपनी छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। इतना ही नहीं, जब लोगों की नजर तेज प्रताप के पोस्ट पर लिखे कैप्शन पर गई तो लोग उनका मजाक उड़ाने से बाज नहीं आए। लोगों ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि आखिर इस पोस्ट के कैप्शन में इतनी इंग्लिश लिखा कौन? बता दें कि तेज प्रताप यादव पिछले हफ्ते मालदीव में अपनी छुट्टियां मनाने गए थे और ये तस्वीर उसी वक्त की है।

पोस्ट पर लिखे कैप्शन पर मजे लेने लगे लोग

तेज प्रताप ने बीच पर ध्यान लगाते हुए अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए इंग्लिश में एक कैप्शन लिखा है। जिसमें लिखा गया है- "शांति जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। हम लगातार इसकी तलाश करते हैं, क्योंकि शांति के बिना, हमारा जीवन अराजकता में डूब सकता है। ध्यान और आत्म-चिंतन के माध्यम से, हम अपने विचारों और भावनाओं की गहरी समझ प्राप्त करते हैं, जिससे हमें पूर्णता और खुशी की अधिक अनुभूति होती है। बहते पानी की आवाज़ में एक अनोखी शक्ति होती है, जो सुकून देने वाली और स्थिर करने वाली होती है। यह हमें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक तरीकों से प्रवाहित करने में मदद कर सकती है, हमें प्रकृति की शांति की याद दिलाती है और हमें अपने भीतर और अपने आस-पास के वातावरण में सामंजस्य बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जिस झोले को हमारे यहां कोई पूछता तक नहीं, जो कि मुफ्त में मिलता है, उसे हजारों रुपए में बेच रहा अमेरिका

पूरी की पूरी बकरी को एक बार में ही निगल गया यह खूंखार जानवर, Video देख सूख गए लोगों के प्राण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।