1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिंद्रा Thar से बंदे ने जोत दिया खेत, लोग बोले- भई प्लीज ऐसा मत करो ऐसे में ट्रैक्टर कौन खरीदेगा

महिंद्रा Thar से बंदे ने जोत दिया खेत, लोग बोले- भई प्लीज ऐसा मत करो ऐसे में ट्रैक्टर कौन खरीदेगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 28, 2023 11:14 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 11:14 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे कि भाई थार से खेत जोतोगे तो ट्रैक्टर कौन खरीदेगा?

थार जीप से बंदे ने जोत दिया खेत।- India TV Hindi
थार जीप से बंदे ने जोत दिया खेत। Image Source : INSTAGRAM

'महिंद्रा थार' कितनी दमदार होती है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। हम सबने सुना होगा कि गाड़ियों में सबसे मजबूत महिंद्रा की गाड़ियां होती हैं। वीडियो में भी देखा है कि ये गाड़िया एक से एक कारनामा कर के दिखा देती हैं। चाहे रास्ता कैसा भी हो महिंद्रा की गाड़ियां कभी किसी को निराश नहीं करतीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी थार को 'ट्रैक्टर' में बदल दिया और खेत जोतने लगा। बंदे का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, इस क्लिप को देखकर कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसे करोगे तो लोग महिंद्रा का ट्रैक्टर खरीदना ही बंद कर देंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स ने थार से रोटावेटर को जोड़ रखा है और बिंदास होकर थार को पूरे खेत में चला रहा है। 

वीडियो को पिछले साल दिसंबर में इंस्टाग्राम हैंडल arunpanwarx से पोस्ट किया गया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 40 हजार से लाइक्स और 2 लाख 60 हजार व्यूज मिल चुके है। दरअसल, जब 'महिंद्रा थार' से खेत जोतने का वीडियो पब्लिक ने देखा तो तमाम यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जैसे एक बंदे ने लिखा- ऐसे करोगे तो लोग महिंद्रा का ट्रैक्टर खरीदना ही बंद कर देंगे थार से ही खेत जोत लेंगे। दूसरे ने लिखा- अरे भाई थार को ट्रैक्टर बना डाला। कुछ ने लिखा कि थार का इंजन भी कहता होगा कि बच्चे की जान लोगे क्या? 

ये भी पढ़ें:

मौत के साए में हो रहा काम, कर्मचारियों को जर्जर बिल्डिंग में पहनना पड़ता है हेलमेट, देखें Video

बालकनी में खड़ा था बच्चा, मां बनकर बिल्ली ने रखा बेटे जैसा ख्याल, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।