1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ऐसे करोगी तो मर जाऊंगा', लाख दुश्मन मिलें लेकिन इस तरह के दोस्त ना मिलें; Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

'ऐसे करोगी तो मर जाऊंगा', लाख दुश्मन मिलें लेकिन इस तरह के दोस्त ना मिलें; Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2024 07:51 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 07:51 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ समय तक अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो में एक लड़का अपने दोस्त के साथ अलग तरीके से मजाक करता हुआ दिख रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां मनोरंजन के लिए सुबह से लेकर शाम तक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस से जुड़े हुए वीडियो वायरल होते हैं तो कभी बेकार सी बात पर लड़ते लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल करना चाहेंगे मगर वह हो नहीं पाएगा। अब वीडियो में ऐसा क्या है, वह जानने के लिए खबर को आखिर तक पढ़ें।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का कुछ अन्य दोस्तों के साथ खड़ा है और उसके हाथ में एक फोन भी है। वहीं एक शख्स माइक लगाकर उसके पास खड़ा है। जिस लड़के के हाथ में फोन है, वह अपने दोस्त से बात कर रहा है मगर लड़के की तरह नहीं बल्कि लड़की आवाज में बात कर रहा है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यह लड़का अपने दोस्त को बेवकूफ बना रहा है। वीडियो में लड़के का दोस्त कहता है, 'मैं दो दिन से काम पर नहीं गया हूं, खाना नहीं खाया है, तुम्हारे इंतजार में। मैं सोचता रहता हूं कि अब फोन करेगी मगर तुम फोन करने का नाम ही नहीं ले रही हो।' लड़के का दोस्त उसे वास्तव में लड़की समझता है और काफी सिरियस हो गया है। वह यहां तक कहता है कि, 'तुम ऐसा करोगी तो मैं सच बोल रहा हूं, मैं मर जाऊंगा।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे बेदर्द लोगों के लिए नर्क में अलग से कढ़ाई में तेल गर्म किया जा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- तुम्हें तेल में तला जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- क्यों किसी की भावनाओं का मजाक बना रहे हो, यह सही नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को कमेंट में शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

लड़की का कारनामा देख हिल जाएगा आपका दिमाग, दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो हुआ वायरल

एक जुगाड़ ऐसा भी! खाने के लिए शख्स ने कंक्रीट मिक्सर को ही बना दिया Barbeque, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।