1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एनिवर्सरी पर बच्चे ने मां को दिया सरप्राइज, महिला का रिएक्शन देख लोग बोले - पैसे से कभी नहीं खरीदी जा सकती ऐसी खुशी

एनिवर्सरी पर बच्चे ने मां को दिया सरप्राइज, महिला का रिएक्शन देख लोग बोले - पैसे से कभी नहीं खरीदी जा सकती ऐसी खुशी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 26, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 04:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा अपनी मां के एनिवर्सरी पर उन्हें शानदार सरप्राइज देता है। जिसे देख बच्चे की मां हैरान रह जाती है।

बच्चे का सरप्राइज पाकर खुश हुई महिला- India TV Hindi
बच्चे का सरप्राइज पाकर खुश हुई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

कई लोग अपने माता-पिता की एनिवर्सरी काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर कोई अपने मम्मी-पापा को गिफ्ट देता है तो कोई उनके लिए कुछ सरप्राइज प्लान करता है। जिसे देख माता-पिता का दिन बन जाता है। कुछ ऐसा ही सरप्राइज एक महिला को उसके बेटे ने उसकी एनिवर्सरी पर दिया। जिसे देख महिला खुशी से चहक उठती है। बच्चे का यह सरप्राइज वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। 

बच्चे ने दिया मां को एनिवर्सरी सरप्राइज

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपनी मां को एक अंधेरे कमरे में बुलाता है और उनसे कहता है कि, "मम्मी यहां की लाइट मुझसे नहीं जल रही, आप आकर जला दो।" जिसके बाद उस बच्चे की मां कमरे में आती है और स्विच बोर्ड पर लगे स्विच को दबाकर कमरे की लाइट ऑन कर देती है। जैसे ही कमरे की बत्ती जलती है, वैसे ही बच्चा हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी बोलता है। यह सुन बच्चे की मां बिल्कुल दंग रह जाती है क्योंकि उन्हें यह भी नहीं याद था कि आज उनकी एनिवर्सरी है। 

मम्मी-पापा की एनिवर्सरी पर खुश दिखा बच्चा

महिला कमरे के अंदर देखती है कि बच्चे और उसके पापा ने उसके लिए पूरे कमरे को सजाया था। एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए केक भी मंगवाया गया था। टेबल पर खाने-पीने के कुछ समान भी रखे गए थे।  महिला अपने पति के गले लगती है और वहीं बच्चा अपने मम्मी-पापा की एनिवर्सरी पर खुशी के मारे झूम रहा होता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sarcasticschool_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। लोगों को यह वीडियो और परिवार की खुशियां बहुत अच्छी लगी। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए यह भी लिखा कि पैसा ही सब कुछ नहीं होता। खुश रहने के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती क्योंकि पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं।

पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकती

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - कहते हैं कि पैसे से दुनिया में सब कुछ खरीदा जा सकता है। लेकिन ये बात उतनी सही नहीं है। अगर पैसे से सब कुछ खरीदा जा सकता तो शायद अमीर लोगों का जीवन सबसे श्रेष्ठ होता। आज हम देखते हैं कि किसी के पास भले ही पैसा क्यों ना हो लेकिन उसके पास ना सुकून है और ना ही वैसी खुशियां। इसलिए पैसों से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता। हम पैसों से ना अपनी खुशियां खरीद सकते हैं और ना ही किसी का प्यार क्योंकि इन सारी चीजों को धन-दौलत से नहीं खरीदा जा सकता। बहुत ही किस्मत वाले वे लोग होते हैं, जिनके घर में खुशियां बरसती हैं। 

ये भी पढ़ें:

डांस के चक्कर में शख्स के साथ हो गया खेला, अब कभी भी नहीं करेगा ऐसी गलती, देखें Video

शख्स ने अपने गजब के डांस से लोगों का खींचा ध्यान, Video देख लोग बोले- 'नजर ना लगे भाई'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।