1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांस के चक्कर में शख्स के साथ हो गया खेला, अब कभी भी नहीं करेगा ऐसी गलती, देखें Video

डांस के चक्कर में शख्स के साथ हो गया खेला, अब कभी भी नहीं करेगा ऐसी गलती, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 26, 2024 02:09 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 02:09 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे एक छोटी सी गलती के कारण शख्स काफी ऊपर से नीचे गिर गया। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर किसी के स्मार्ट फोन बहुत ही आसानी से दिख जाएगा। कुछ लोगों को बस छोड़ दिया जाए तो अधिकतर लोग स्मार्ट फोन चलाते हुए मिल जाएंगे। अब जाहिर सी बात है कि जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन हैं, वो सोशल मीडिया से कहां ही दूर रह पाएंगे। स्मार्ट फोन चलाने वाले अधिकतर लोग आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएंगे और कुछ लोग तो ऐसे भी होंगे जिनका हर प्लेटफॉर्म पर अकाउंट मिलेगा। आप भी शायद सोशल मीडिया पर हो और अगर ऐसा है तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक घर कि सीढ़ी पर बैठकर कुछ बच्चे सामने हो रहे वीडियो डांस प्रोग्राम को देख रहे हैं। उसी सीढ़ी पर सबसे ऊपर एक शख्स खड़ा है और खूब मौज-मस्ती में डांस कर रहा है। मगर डांस के चक्कर में वो भूल गया कि वो कहां खड़ा है। उसका पैर गलत जगह पर पड़ जाता है और गिरने लगता है। गिरने से बचने के लिए वो पीछे की दीवार को पकड़कर लटकता है मगर दीवार का कुछ हिस्सा अलग हो जाता है और वो नीचे गिर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर amandancerbroken नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आज मेरे बहुत चोट लग गई, कृपया बच्चे ऐसे स्टंट न करें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्यों करते हो ऐसे भाई बेवकूफ हो क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- यह दिखाता है कि किसी की किस्मत कितनी खराब हो सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- चोट मुबारक हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- देखा लापरवाही का नतीजा।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने अपने गजब के डांस से लोगों का खींचा ध्यान, Video देख लोग बोले- 'नजर ना लगे भाई'

इस कैफे में मिलती है 1 लाख की चाय, देखकर हिल जाएगा दिमाग; लड़की ने बताई खासियत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।