1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये पूरी फैमिली ही खतरों की खिलाड़ी है क्या? Video देख आपके मन में उठेगा सवाल

ये पूरी फैमिली ही खतरों की खिलाड़ी है क्या? Video देख आपके मन में उठेगा सवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 26, 2024 08:07 am IST,  Updated : Nov 26, 2024 08:07 am IST

बाइक चलाते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसा वीडियो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। इतना ही नहीं बाइक पर बैठे बच्चे को देखकर तो आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी-कभी हंसाने वाले इतने वीडियो मिलते हैं कि लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। तो वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी मिल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है। आप इंस्टाग्राम देख लीजिए, फेसबुक देखिए या फिर एक्स, हर जगह आपको कुछ न कुछ वायरल होता हुआ मिल ही जाएगा। अभी भी एक हैरान कर देने वाला ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए वीडियो बना रहा है। उसके आगे पेट्रोल के टंकी पर उसकी पत्नी बैठी हुई नजर आ रही है और उसने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है। इतना ही नहीं शख्स ने बाइक की सीट पर अपने पीठे को बड़ा सा कट्टा रखा हुआ है और उसके पीछे उसका बेटा बैठा हुआ है। किसी ने हेलेमेट नहीं लगाया है और सभी जिस हिसाब से बैठे हुए हैं, हादसा होने की संभावना काफी ज्यादा नजर आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया हा। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अबे बच्चा किधर बैठा है। दूसरे यूजर ने लिखा- बीवी से ज्यादा प्यार करता है, बच्चे से नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- धूम 4 का हीरो मिल गया। चौथे यूजर ने लिखा- बच्चे को फेविकॉल से चिपकाया है शायद। वहीं एक यूजर ने लिखा- यमराज से इसकी अच्छी दोस्ती है।

ये भी पढ़ें-

बूढ़ों पर भी चढ़ रहा है रील बनाने का बुखार, चचा का Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मौज

ऐसा कंटेंट कभी देखा है! लड़कों ने चलती ई-रिक्शा का बदल दिया टायर, Video कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।