आज के समय में जितने भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं, उनमें से ज्यादातर लोग आपको ऐसे मिलेंगे जो रील बनाते होंगे। पहले कॉलेज में पढ़ने वाले और उनके आस-पास के उम्र वाले रील बनाते थे मगर अब हर कोई रील बनाना चाहता है क्योंकि रील का बुखार हर किसी के सिर पर चढ़ता जा रहा है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वीडियो देखे ही होंगे। कुछ वीडियो ने तो आपको हैरान भी कर दिया होगा। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी लोगों ने इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत का मशहूर गाना 'हां तू है' तो कभी न कभी तो सुना ही होगा या फिर ऐसा भी हो सकता है कि आप आज भी उस गाने को सुनते होंगे। एक चचा ने उसी गाने पर अपनी रील बनाई जो वायरल हो रहा है। फोन को अपने सामने रखकर चचा अपनी पसंदीदा लाइन के आने का इंतजार करते हैं और जब वो लाइनें आ जाती हैं तो वो उसकी लिप्सिंग करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान चचा गजब के एक्सप्रेशन भी देते हैं जिसमें एक सिर पर बालों में हाथ फेरना है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ThorPrasad_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दादा अब तो सुधर जाओ यार। दूसरे यूजर ने लिखा- दादा जी जवान हो रहे हैं दोबारा। तीसरे यूजर ने लिखा- दादा जी अभी भी टाइम नहीं गया है, बोल दो। चौथे यूजर ने लिखा- वापस आ जाओ दादी, दादा हार्पिक पीने वाला है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दादा को दादी की याद आ गई।
ये भी पढ़ें-
ऐसा कंटेंट कभी देखा है! लड़कों ने चलती ई-रिक्शा का बदल दिया टायर, Video कर देगा हैरान
राह चलते लैपटॉप से मीटिंग अटेंड कर रहा था शख्स, Video देख लोगों ने पूछा - ऐसी क्या मजबूरी रही होगी