1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने बताया सुई में धागा डालने का जुगाड़, Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

महिला ने बताया सुई में धागा डालने का जुगाड़, Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 25, 2024 11:04 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 11:04 am IST

सुई में आसानी से धागा डल जाए इसके लिए महिला ने एक जुगाड़ बताते हुए वीडियो बनाया। महिला का वह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग मजेदार कमेंट करने लगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। कब कौन सा वीडियो आपकी फीड पर आ जाएगा, इसका अंदाजा आप भी पहले से नहीं लगा सकते हैं। किसी-किसी दिन तो ऐसे भी वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान भी हो जाते हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा होता है तो वहीं कुछ वीडियो को देखने के बाद लोग मजे लेने शुरू कर देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जब भी सुई में धागा डालने की बात आती है तो इसमें कई लोग काफी कोशिश करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं तो वहीं कुछ लोग एक झटके में इस काम को कर लेते हैं। इस काम को आसानी से पूरा करने के लिए एक महिला ने जुगाड़ वाला वीडियो बनाया। महिला दवाई के खाली पत्ते का एक हिस्सा काटती है। उसे एक एंड से इतना पतला करती है कि वो सुई में घुस जाए। वहीं एक छोटा कट लगाती है जिसमें धागा फंसाकर खींचा जा सके और इसके बाद वो अपने जुगाड़ से सुई में डालकर दिखाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर reenachauhan837 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- सुई का छेद पहले से ही बड़ा है, अगर आप उसमें धागा नहीं डाल पा रही हैं तो किसी अच्छे आंख के डॉक्टर से संपर्क करें। दूसरे यूजर ने लिखा- मशीन में सुई कैसे लगाते हैं मैम ये भी बता दो। तीसरे यूजर ने लिखा- एक काम करो ना आप, सब के घर जाकर डाल दिया करो धागा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब सुई के छेद में वो प्लास्टिक नहीं जा रहा, उसका कोई ट्रिक है किसी के पास?

ये भी पढ़ें-

सीधी बात नो बकवास! दुकान पर लगे बोर्ड की फोटो देखकर हंसने लगेंगे आप, तस्वीर हो रही है वायरल

हाथ के मस्से पर शख्स ने शिवलिंग का बनवाया टैटू, लोगों ने उसको दी यह सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।