1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथ के मस्से पर शख्स ने शिवलिंग का बनवाया टैटू, लोगों ने उसको दी यह सलाह

हाथ के मस्से पर शख्स ने शिवलिंग का बनवाया टैटू, लोगों ने उसको दी यह सलाह

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 25, 2024 09:09 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 09:09 am IST

एक शख्स ने अपने हाथ पर मौजूद मस्से को टैटू के जरिए एक नया लुक दे दिया। शख्स ने शिवलिंग का टैटू बनवा लिया और ऊपर 'शिव' भी लिखवाया। इसकी फोटो लोगों ने जब देखी तो कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया।

वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग अलग-अलग फोटो और वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो उन सभी तरह के पोस्ट को देखते ही होंगे। किसी पोस्ट में मजेदार तस्वीर देखने को मिलती है तो किसी पोस्ट में वायरल वीडियो देखने को मिलता है। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स हो, हर जगह ऐसे पोस्ट बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने हाथ के मस्से को दिखा रहा है।

मस्से पर शख्स ने बनवाया टैटू

एक शख्स के दाहिने हाथ के अंगूठे के ऊपर एक गोल मस्सा था। उसने उस मस्से के ऊपर और आस-पास टैटू बनवा लिया। टैटू बनने के बाद उसका मस्सा पूरी तरह से शिवलिंग जैसा नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उसने अपने टैटू के ऊपर 'शिव' भी लिखवाया। यह सब करने के बाद उसने दो फोटो को मर्ज करते हुए एक साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पहले पार्ट में बिना टैटू के उसका मस्सा नजर आ रहा है तो वहीं दूसरे भाग में टैटू बनने के बाद की फोटो नजर आ रही है। शख्स की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

यहां देखें वह पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर roohaniyat.____ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आपदा को अवसर में बदलना।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 13 लाख से अधिक लोगों ने लाइक लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने शख्स ने को सलाह देते हुए लिखा- बस इस हाथ से कोई गलत काम न हो। दूसरे यूजर न लिखा- अब इस हाथ से अच्छे काम करना। तीसरे यूजर ने लिखा- ये हाथ अब अच्छे काम के लिए उठना चाहिए, हर-हर महादेव।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ करने आता हो तो हर काम किया जा सकता है, यकीन नहीं तो देख लीजिए तस्वीर

चलती ट्रेन की छत पर लड़की ने जो किया उसे देख हैरान हो जाएंगे आप, Video देखकर लोग कर रहे हैं कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।