1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ करने आता हो तो हर काम किया जा सकता है, यकीन नहीं तो देख लीजिए तस्वीर

जुगाड़ करने आता हो तो हर काम किया जा सकता है, यकीन नहीं तो देख लीजिए तस्वीर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 25, 2024 08:22 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 08:29 am IST

एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और वैसा जुगाड़ लगाने वाले शख्स की तारीफ भी करेंगे। शख्स के जुगाड़ को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट में अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हर मोहल्ले और इलाके में कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जिनका दिमाग जुगाड़ के लिए बहुत ही तेजी से दौड़ता है और कुछ लोग ऐसा जुगाड़ करते हैं जो वाकई में लोगों को हैरान कर देता है। जितने भी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, उन्होंने कई वीडियो और फोटो देखे होंगे जिसमें गजब-गजब के जुगाड़ नजर आए होंगे। अभी भी सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स का जुगाड़ देखने को मिला। आप जब उस शख्स का जुगाड़ देखेंगे तो आप भी उसकी तारीफ करेंगे।

ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे फोटो में गजब का जुगाड़ देखने को मिला। एक शख्स ने अपने घर के कोने में वाशिंग मशीन लगा रखा है। उसके ऊपर नल भी लगा हुआ है मगर वहां से वाशिंग मशीन में पानी भरने के लिए पाइप की तो जरूरत पड़ेगी ही। अब शख्स ने पाइप की जगह अपना जुगाड़ लगाया और केतली को वहां पर फिट कर दिया है। अब केतली में ऊपर से पानी जा रहा है और जिस जगह से चाय निकलती है, वहां पानी निकलकर सीधे वाशिंग मशीन में गिर रहा है। इस तरह उसने बिना पाइप के भी अपना काम कर लिया, सिर्फ जुगाड़ से। इसी कारण फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वह पोस्ट

Screen Grab
Image Source : SOCIAL MEDIAशख्स ने किया गजब का जुगाड़

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Babaxwale_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाशिंग मशीन में पानी भरने वाली यह तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक फोटो को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह कुछ नया टेक्निक है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया के लोग बड़े जुगाड़ू हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तो गजब की टेक्निक है। चौथे यूजर ने लिखा- जुगाड़ तो कूट कूट कर भरा पड़ा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या दिमाग लगाया है।

ये भी पढ़ें-

चलती ट्रेन की छत पर लड़की ने जो किया उसे देख हैरान हो जाएंगे आप, Video देखकर लोग कर रहे हैं कमेंट

हां भाई, आ गया स्वाद! साइकिल चला रही लड़की के पीछे कूदकर बैठ गया लड़का, अगले ही पल जो हुआ Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।