1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकान पर शख्स ने लगाया ऐसा पोस्टर कि कोई नहीं मांगेगा उधार, तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

दुकान पर शख्स ने लगाया ऐसा पोस्टर कि कोई नहीं मांगेगा उधार, तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 21, 2024 01:28 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 01:28 pm IST

ग्राहकों को उधार न देना पड़े इसके लिए शख्स ने अपनी दुकान पर एक पोस्टर लगाया। उस पोस्टर में लिखी बात को पढ़ने के बाद आप खुद कहेंगे कि इसके बाद कौन ही उधार मांगेगा। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग पोस्ट में अलग-अलग वीडियो और फोटो देखने के मिलते ही रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई पोस्ट देखे ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी दुकान पर लगे पोस्टर की फोटो वायरल हो जाती है। अभी भी एक फोटो ही वायरल हो रही है जिसमें दुकान पर लगा हुआ एक पोस्टर नजर आ रहा है।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

अभी जो फोटो वायरल हो रही ही उसमें एक दुकान नजर आ रही है जिसमें दो लोग खड़े हैं। एक शख्स अपने काम में लगा हुआ है। वहीं दुकान में एक पोस्टर भी लगा हुआ है जिस पर एक गजब की लाइन लिखी हुई है। उधार न देना पड़े इसके लिखे उसने जो पोस्टर लगाया है उसपर लिखा है, 'कृपया उधार न मांगे, हमने खुद लोन ले रखा है।' अब जैसे ही कोई इस मैसेज को पढ़ेगा, वो खुद उधार नहीं मांगेगा। फोटो कब और कहां की है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई मगर अभी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सही था। दूसरे यूजर ने लिखा- लोन वाला पान। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या चल रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- और उड़ा लड़कियों पर पैसा।

ये भी पढ़ें-

इतनी भी ठंड नहीं है! लड़के का जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने कमेंट के जरिए किया रिएक्ट

रोमांस का बुखार! बाइक पर Romance करते पति पत्नी का Video हुआ वायरल, पुलिस ने देखा तो उतर गया खुमार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।