1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतनी भी ठंड नहीं है! लड़के का जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने कमेंट के जरिए किया रिएक्ट

इतनी भी ठंड नहीं है! लड़के का जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने कमेंट के जरिए किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 21, 2024 11:04 am IST,  Updated : Nov 21, 2024 11:04 am IST

एक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों में कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको हर तरह के वीडियो और पोस्ट देखने को मिल ही जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर कुछ समय भी बिताते हैं तो आप यह जानते ही होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं। लड़ाई, डांस, स्टंट के वीडियो तो वायरल होते ही हैं, इसके साथ ही जुगाड़ के भी वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे भी जुगाड़ देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही जुगाड़ वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

अब ठंड का मौसम आ गया है और अब धीरे-धीरे ये और भी बढ़ेगा। ठंड से बचने के लिए कोई स्वेटर पहनता है तो कोई जैकेट का इस्तेमाल करता है। लेकिन एक शख्स ने जैसा जुगाड़ किया आपने कभी ऐसा सोचा भी नहीं होगा। वायरल हो रेह वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का कंबल और रजाई ओढ़कर सो रहा है। मगर उसने अपने बिस्तर पर कंबल और रजाई का पहाड़ खड़ा कर दिया है। आप जब उसे देखेंगे तो आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सर्दी आ गई है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतनी भी ठंड नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी ठंड लग रही है क्या इसके अभी से? तीसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई इसमें तो ठंड लगेगी, और लाओ 50-60। एक अन्य यूजर ने लिखा- पूरे हॉस्टल के कंबल ले आया।

ये भी पढ़ें-

रोमांस का बुखार! बाइक पर Romance करते पति पत्नी का Video हुआ वायरल, पुलिस ने देखा तो उतर गया खुमार

Video: ठंड से बचने के लिए भी लड़के ने किया जुगाड़, देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।