1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी या फंक्शन में पैसे लूटने का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा, Video हो रहा है वायरल

शादी या फंक्शन में पैसे लूटने का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 21, 2024 03:51 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 04:49 pm IST

एक शख्स ने अपना जुगाड़ वाला दिमाग लगाकर ऐसा जुगाड़ बनाया जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। शादी या फिर फंक्शन में पैसे लूटने के लिए उसने ऐसा जुगाड़ बनाया है।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसा अनोखा जुगाड़ कभी देखा है आपने? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हर दिन अलग-अलग जुगाड़ के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते हैं। आप इंस्टाग्राम पर जाइए या फिर ट्विटर और फेसबुक पर, आपको कोई न कोई जुगाड़ का वीडियो देखने के मिल ही जाएगा। कोई बाइक में जुगाड़ लगा देता है तो कोई साइकिल में भी जुगाड़ लगा लेता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

शादी हो या फिर फंक्शन हो, कई लोग नोट को हवा में उड़ाते हैं। उन नोटों को लूटने के लिए एक शख्स ने गजब का दिमाग लगाया और जुगाड़ तैयार कर लिया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स बड़ा सा नेट पकड़कर खड़ा है। चाय छानने के लिए जैसी छननी होती है, यह कुछ वैसा ही है मगर बहुत बड़ा है। अब कोई भी जैसे ही हवा में नोट उड़ा रहा है तो ये उस नेट से हवा में ही उन्हें लूट ले रहा है और उसके पास में खड़े लोगों को मौका ही नहीं मिल रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये जबरदस्त प्लान है, बढ़िया रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना दिमाग कौन लगाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- इतनी बड़ी जाली लाया है, एक भी नोट वेस्ट नहीं होगा। चौथे यूजर ने लिखा- यह बढ़िया बिजनेस है यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह तरीका तो बहुत अच्छा है।

ये भी पढ़ें-

टेप से चिपका एक केला और 52 करोड़ में हुई नीलामी, न्यूयॉर्क में हुआ अनोखे आर्ट का ऑक्शन

दुकान पर शख्स ने लगाया ऐसा पोस्टर कि कोई नहीं मांगेगा उधार, तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।