1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सीधी बात नो बकवास! दुकान पर लगे बोर्ड की फोटो देखकर हंसने लगेंगे आप, तस्वीर हो रही है वायरल

सीधी बात नो बकवास! दुकान पर लगे बोर्ड की फोटो देखकर हंसने लगेंगे आप, तस्वीर हो रही है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 25, 2024 10:00 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 11:58 am IST

एक शख्स ने अपनी दुकान में मोल-तोल की पॉलिसी नहीं रखी। मतलब उसकी दुकान फिक्स्ड प्राइस की शॉप है। अब इसके लिए उसने एक बोर्ड लगाया मगर जब आप बोर्ड पर लिखी बात को पढ़ेंगे तो आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। आप भी जरूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप हर दिन एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखते होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। खैर अभी कोई वीडियो नहीं बल्कि एक फोटो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

अभी जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें नजर आ रहा है कि कपड़े की एक दुकान और उसी दुकान के बाहर एक बोर्ड लगा है। बोर्ड इसलिए लगा है ताकि उस पर लिखी बात को पढ़कर को भी दुकान में प्राइस कम करने की बात न करे। शख्स ने उस बोर्ड पर लिखा है, 'ठीक-ठीक लगा लो कहना मना है।' यही वो लाइन है जो लोग सभी दुकानों पर अधिकतर बोलते हैं और उस दुकानदार ने इसी लाइन को हाइलाइट करते हुए यह साफ कर दिया है कि प्राइस कम करने के लिए मत बोलिएगा। फोटो कब और कहां की है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 10 हजार लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दाम कर दो, ये बोलें। दूसरे यूजर ने लिखा- बार्गेनिंग को ना कहें। वहीं एक यूजर ने लिखा- सीधी बात नो बकवास।

ये भी पढ़ें-

हाथ के मस्से पर शख्स ने शिवलिंग का बनवाया टैटू, लोगों ने उसको दी यह सलाह

जुगाड़ करने आता हो तो हर काम किया जा सकता है, यकीन नहीं तो देख लीजिए तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।