1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेकअप के बाद अपनी मां को ही नहीं पहचान पाया बेटा और लगा रोने, देखें Video

मेकअप के बाद अपनी मां को ही नहीं पहचान पाया बेटा और लगा रोने, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 25, 2024 01:41 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 01:41 pm IST

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे। वीडियो देखकर आपको यह पता चलेगा कि मेकअप के बाद कुछ ऐसा भी हो सकता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी वो सभी वीडियो कभी न कभी आते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो कभी गजब-गजब के जुगाड़ वाले वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जैसे रील के लिए स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो, डांस करने वाले बच्चों का वीडियो आदि। लेकिन अभी इन सभी से अलग एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला पूरी तरह से तैयार हुई है। उसने मेकअप भी किया है और उसकी गोद में उसका बच्चा है जो रो रहा है। महिला अपने बेटे को बोल रही है कि वही उसकी मां है मगर बच्चा कुछ सुन नहीं रहा है और लगातार रो रहा है। कैमरे की तरफ देखकर महिला कहती है कि मेरा बेटा मुझे पहचान ही नहीं रहा है। इसके बाद एक बार फिर वो अपने बेटे को कहती है कि वह उसकी मां मगर बच्चा रोना बंद ही नहीं करता है। अंत में बच्चे को चुप कराने के लिए कोई दूसरा उसे गोद लेता है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते है कैप्शन में हंसने वाली इमोजी के साथ 'अरे दीदी' लिखा है। वहीं वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'इतने मेकअप की क्या जरूरत थी दीदी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

जिस रफ्तार से जा रहा था कार चालक उसी स्पीड से आना पड़ा रिवर्स, Video देख जानें क्यों

आपने कभी देखा है डीप फ्राई मेंढक वाला पिज्जा? चीन में हो रही है इसकी बिक्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।