1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस कैफे में मिलती है 1 लाख की चाय, देखकर हिल जाएगा दिमाग; लड़की ने बताई खासियत

इस कैफे में मिलती है 1 लाख की चाय, देखकर हिल जाएगा दिमाग; लड़की ने बताई खासियत

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 26, 2024 12:15 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 12:15 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की सबसे महंगी चाय के बारे में बता रही है। वीडियो में उसने बताया कि दुबई में एक कैफे है जहां एक कप चाय के लिए 5000 AED देना पडे़गा।

Screen Grab- India TV Hindi
यह है 24 कैरेट गोल्ड वाली चाय Image Source : SOCIAL MEDIA

लोगों के दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ होती है तो वहीं शाम में चाय पीते-पीते कुछ बातों पर चर्चा भी हो जाती है। इतना ही नहीं हमारे देश में चाय छोटे-मोटे सिर दर्द को भगाने के लिए एक दवा का भी काम करता है। लोगों के सिर में दर्द होता है तो वो दवाई नहीं लेते बल्कि चाय पीना पसंद करते हैं। आप भी शायद चाय के शौकीन होंगे। घर के अलावा अलग-अलग रेस्टोरेंट और होटल में भी चाय पी होगी। लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसी चाय पी है जिसने आपकी जेब और आपको, दोनों को बहुत ही तगड़ा झटका दिया हो।

दुबई में मिलती है सबसे महंगी चाय

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की कैफे में बैठकर चाय का आनंद ले रही है। वो जिस चाय को पीती दिखती है उसका नाम 'गोल्ड करक' है और उसकी कीमत 5000 AED है। उसे जब आप भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट करेंगे तो वो 1 लाख 14 हजार 750 हो जाएगा। जी हां, लड़की जिस कैफे के चाय के बारे में बात रही है उसका नाम बोहो कैफे है। वह चाय चांदी के कप में लोगों को सर्व किया जाता है। चाय भी काफी हटके है क्योंकि चाय के सबसे ऊपर एक 24 कैरेट गोल्ड की एक शीट होती है। वीडियो में लड़की बताती है कि चाय पीने के बाद चांदी के कप-प्लेट को साथ में ले जाया भी जा सकता है।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर gulfbuzz नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने और चाय के बारे में जानने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैंने अपने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि बोलना पड़ेगा कि भाई चाय पीने के लिए EMI लेनी पड़ेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बकवास है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह पैसे की बर्बादी है।

ये भी पढ़ें-

ये फूड आइटम देख मास्टर शेफ भी सहम जाएंगे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सड़क पार करने का यह तरीका नहीं देखा होगा, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।