आजकल कुछ लोग अच्छे-खासे फूड आइटम के साथ एक्सपेरिमेंट करने में लगे हुए हैं। जो आइटम सालों से बन रहा है और लोग उसे बहुत पसंद कर रहे हैं, उसमें कुछ स्टॉल वाले कुछ भी मिलाकर एक नया फ्यूजन तैयार कर रहे हैं और लोगों को खाने के लिए दे रहे हैं। ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं ताकि नया देखकर उनके स्टॉल पर लोगों की भीड़ जमा हो जाए। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने फूड एक्सपेरिमेंट के काफी वीडियो देखे ही होंगे। कोई गुलाब के तो कोई चॉकलेट के पकौड़े बना रहा है। कोई ओल्ड मॉन्क का तो कोई चीकू और केले डालकर चाय बना रहा है। अब एक नया वीडियो देखने को मिला।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीड़िया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स सबसे पहले फ्राई पैन में स्टिंग नाम का ड्रिंक डालता है। इसके बाद वो उसमें 8 अंडों को फोड़ देता है और उन्हें मिलाने लगता है। कुछ देर तक मिलाने के बाद वो उसमें टमाटर, मिर्च और प्याज काटकर डालता है। इसके बाद फिर वो उसे मिलाने लगता है और इस तरह वो एक अलग और नया अंडा भुर्जी तैयार करके एक शख्स को खाने के लिए दे देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BknPacarKmu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में इसे फास्ट फूड नहीं लास्ट फूड लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हे भगवान ये क्या है। दूसरे यूजर ने लिखा- कौन है वो आदमी जिसको ऐसा विचार आया। तीसरे यूजर ने लिखा- हैरानी इस बात की है कि इसे खाने के लिए वहां पर लोग क्यों हैं।
ये भी पढ़ें-
सड़क पार करने का यह तरीका नहीं देखा होगा, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट
ये पूरी फैमिली ही खतरों की खिलाड़ी है क्या? Video देख आपके मन में उठेगा सवाल