1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यही होता है कि करे कोई और भरे कोई, वायरल Video देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

यही होता है कि करे कोई और भरे कोई, वायरल Video देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 31, 2024 09:45 am IST,  Updated : Dec 31, 2024 09:45 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता अचानक एक लड़के पर भोंकने लगता है। इसके बाद उसने जो किया उस कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप अगर अन्य लोगों की तरह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप तो यह जानते ही होंगे कि लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं। उन्हीं सब वीडियो में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। वायरल होने वाले कुछ वीडियो हाल के होते हैं तो वहीं कुछ पुराने वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि सड़क के किनारे दो कुत्ते बहुत ही आराम से लेटे हुए हैं। वहीं एक शख्स सड़क पर पैदल चलते हुए नजर आता है। वो लड़का जैसे ही कुत्ते के पास पहुंचता है, कुत्ता अचानक उठता है और उस पर भोंकने लगता है। कुत्ते को इस तरह देख वो घबरा जाता है और उसे पास से भगाने के लिए पत्थर हाथ में उठा लेता है और वहां मौजूद दूसरे कुत्ते की तरफ फेंकता है। मतलब भोंकने वाला कुत्ता कोई दूसरा था और शख्स के निशाने पर दूसरा कुत्ता आ गया जिस कारण उसे भी वहां से भागना पड़ता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और 7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भरा हुआ था भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- बिना कुछ करे भी कांड हो जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- कुत्ता पागल हो गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई को कुछ पर्सनल दिक्कत होगी।

ये भी पढ़ें-

डांस करो तो ऐसा जैसा इस बच्ची ने किया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video जीत लेगा आपका दिल

यमराज देख रहा है रास्ता अब इन जैसे पागलों का! लड़की का Video देख यूजर ने किया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।