1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांस करो तो ऐसा जैसा इस बच्ची ने किया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video जीत लेगा आपका दिल

डांस करो तो ऐसा जैसा इस बच्ची ने किया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video जीत लेगा आपका दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 31, 2024 09:02 am IST,  Updated : Dec 31, 2024 09:02 am IST

एक बच्ची के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उसका डांस देखेंगे तो अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो देखने के बाद आप उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
बच्ची ने किया गजब का डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको शायद ही कोई ऐसा मिले जिसके पास स्मार्ट फोन है मगर फिर भी वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं रहता है। वरना आज के समय में यूथ के साथ बुजुर्ग और बच्चे भी आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएंगे। कोई रील बनाने के लिए सोशल मीडिया चलाता है तो कोई रील देखने के लिए सोशल मीडिया पर है। आप भी अगर सोशल मीडिया चलाते हैं तो हर दिन अलग-अलग वीडियो देखते ही होंगे। कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आते होंगे जो आपको दिल जीत लेते होंगे। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कई सारे छोटे बच्चे एक जगह पर खड़े हैं। सभी एक ही तरह के ड्रेस में वहां खड़े हैं। सभी के गले में आई-कार्ड भी नजर आ रहा है। वहां एक गाना बज रहा है जो स्थानीय मालूम पड़ता है और सभी डांस कर रहे हैं। उन्हीं बच्चों के बीच में एक बच्ची इस तरह डांस कर रही है जैसे उसे डांस करना ही सबसे ज्यादा पसंद है। वो दिल खोलकर डांस रही है और मूव्स के साथ ही उसके चेहरे पर गजब के हाव-भाव भी आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद आप बच्ची पर अपना दिल हार बैठेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डांस ऐसा करो जैसे कोई नहीं देख रहा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये काफी प्यारी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मेरे से बहुत अच्छी डांसर है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी प्यारी बच्ची है।

ये भी पढ़ें-

यमराज देख रहा है रास्ता अब इन जैसे पागलों का! लड़की का Video देख यूजर ने किया कमेंट

ये देख स्पाइडर मैन के भी होश उड़ जाएंगे, Video देखकर लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।