1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इधर डीजे वाले ने गाना बजाया और उधर दादी ने शुरू किया डांस, Video हो रहा है वायरल

इधर डीजे वाले ने गाना बजाया और उधर दादी ने शुरू किया डांस, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 23, 2024 10:47 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 10:47 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दादी अपने स्टाइल में मस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं। आप जब दादी के डांस वाला वीडियो देखेंगे तो आप उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर वहां वायरल होने वाले वीडियो और फोटो को आप भी देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो किसी वीडियो में गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है। इसके अलावा रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वालों का भी वीडियो वायरल होता है त वहीं कुछ डांस के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

दादी के डांस का वीडियो वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि किसी फंक्शन में कई लोग गए हुए हैं। वहां डीजे भी लगा हुआ और डीजे वाला गाना बजा रहा है। गाना सुनने के बाद एक दादी मां खुद को डांस करने से नहीं रोक पाती हैं। वो डांस फ्लोर पर अपने ही अंदाज में अपने स्टेप करते हुए डांस कर रही हैं। उनके टक्कर में डांस फ्लोर पर डांस करते हुए कोई दूसरा नजर नहीं आ रहा है। दादी भी बहुत ही खुश होकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डीजे देख दादी का भी मन कर दिया है डांस करने का।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

भला ऐसा प्रैंक कौन करता है यार, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे पूरी तरह से हैरान

नमस्कार रेल में आपका स्वागत है! ट्रांसजेंडर महिला के इस Video ने लोगों का खींचा ध्यान, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।