1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी जितना दिमाग का इस्तेमाल कोई कर ही नहीं सकता! प्रिंटिंग मशीन से इजाद कर डाली रोटी बनाने की तकनीक

दीदी जितना दिमाग का इस्तेमाल कोई कर ही नहीं सकता! प्रिंटिंग मशीन से इजाद कर डाली रोटी बनाने की तकनीक

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 18, 2025 11:56 pm IST,  Updated : Jul 18, 2025 11:58 pm IST

दीदी का ये वायरल वीडियो देख लोगों का कहना है कि दीदी जैसा दिमाग हो तो कुछ भी मुमकिन है, चाहे वह प्रिंटिंग मशीन से रोटी बनाना ही क्यों ना हो। तो आप इस दीदी की तरह अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और कुछ नया कर डालिए, और हां, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना मत भूलिएगा।

प्रिंटिंग मशीन की सहायता से रोटियां बनाते दिखीं दीदी- India TV Hindi
प्रिंटिंग मशीन की सहायता से रोटियां बनाते दिखीं दीदी Image Source : X/@PALSSKIT

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो दिमाग को हिलाकर रख देता है। कभी कोई रील बनाते हुए अजीब हरकत करता है, तो कभी कोई जुगाड़ ऐसा दिखाता है कि आंखें फटी की फटी रह जाएं। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, वो तो जुगाड़ की दुनिया में मील का पत्थर साबित हो रहा है। एक दीदी ने अपने दिमाग के 200% के इस्तेमाल से प्रिंटिंग मशीन को रोटी बनाने की मशीन में बदल डाला। जी हां, आपने सही सुना। दीदी ने प्रिंटिंग मशीन से रोटियां बना डालीं।

प्रिंटिंग मशीन से रोटी, ये तो हद है!

अब तक हमने सुना था कि प्रिंटिंग मशीन से बस कागज पर प्रिंट निकलता है, लेकिन इस दीदी ने तो पूरी की पूरी रोटी प्रिंट कर डाली। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दीदी ने आटे की लोई को प्रिंटिंग मशीन में डाला, और देखते ही देखते मशीन ने गोल-गोल, एकदम परफेक्ट रोटियां बनाकर पेश कर दीं। दीदी को न उन रोटियों को बेलन की जरूरत, न ही तवे पर सेंकने की। बस बटन दबाया और रोटी तैयार हो गई। अब ये वीडियो असली है या रील की दुनिया का कमाल, ये तो कहना मुश्किल है, लेकिन दीदी के इस जुगाड़ ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कोई इसे "टेक्नोलॉजी का चमत्कार" बता रहा है, तो कोई दीदी को "जुगाड़ की रानी" का तमगा दे रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "दीदी, आप तो आइंस्टीन को भी पीछे छोड़ देंगी!" दूसरा बोला, "ये टेक्निक तो अब हर किचन में आनी चाहिए!" तीसरे ने मजाक में कहा, "अब प्रिंटिंग मशीनवाले बेलन बेचना शुरू कर दें।" इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'हैवी ड्राइवरों से भरा पड़ा है हमारा देश', तीन पहियों के साथ सड़क पर JCB दौड़ते दिखा ड्राइवर

किसी मॉडल से कम नहीं है ये ठेले वाली लड़की, खाने से ज्यादा हो रही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की चर्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।