1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Independence Day: विदेशियों के सामने बच्ची ने किया कमाल का डांस, Video जीत लेगा आपका दिल

Independence Day: विदेशियों के सामने बच्ची ने किया कमाल का डांस, Video जीत लेगा आपका दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 15, 2024 04:17 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 04:17 pm IST

एक बच्ची ने बॉलीवुड फिल्म के गाने पर विदेशियों के सामने बहुत ही सुंदर डांस किया जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बच्ची ने विदेशी लोगों के सामने किया गजब का डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारा देश 15 अगस्त 1947 में अंग्रेजों से आजाद हुआ था। इस आजादी के लिए हमारे देश के कई वीर सपूतों ने अपनी जिंदगी को कुर्बान किया था। कई वीर सपूतों की कुर्बानी और लंबे समय के संघर्ष के बाद हमारे देश को यह आजादी मिली थी। और तब से ही हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश भर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन कार्यक्रमों में लोग शहीदों को याद करते हैं। इसके अलावा देश के लिए परफॉर्मेंस भी करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची डांस करती हुई नजर आ रही है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आज हमारा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस विशेष दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बच्ची विदेशियों के सामने देश के लिए लिखे गाने पर डांस कर रही है। इंडिया गेट घूमने आए कुछ विदेशियों के सामने यह छोटी बच्ची डांस कर रही है। बच्ची 'मेरे देश में मेहमानों को' पर डांस कर रही है। वहां खड़े विदेशियों को भी बच्ची का डांस काफी पसंद आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरे देश में मेहमानों को भगवान कह जाता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिला ने दिखाया अपना टैलेंट, Video देख लोगों ने की तारीफ

ट्रैफिक सिग्नल पर लड़की ने किया कुछ ऐसा जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।