1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे का ओवर कॉन्फिडेंस उसे ले डूबा, दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर चढ़ रहा था, फिर जो हुआ उसका VIDEO हो रहा वायरल

दूल्हे का ओवर कॉन्फिडेंस उसे ले डूबा, दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर चढ़ रहा था, फिर जो हुआ उसका VIDEO हो रहा वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 28, 2026 10:54 am IST,  Updated : Feb 28, 2026 10:56 am IST

शादी के दौरान कई बार कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं, जिसकी यादें ताउम्र साथ रहती हैं। एक कपल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

groom- India TV Hindi
शादी समारोह का वीडियो वायरल Image Source : VIDEO SCREENGRAB

कहते हैं कि शादी का दिन बहुत यादगार होता है। उस दिन जो भी घटित होता है, वो याद रह जाता है। फिर चाहें वह समारोह के दौरान घटित हुई घटना हो या फिर बंद घर में। कुछ ऐसा ही मामला एक शादी समारोह से सामने आया, जहां दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया, जो दूल्हा-दुल्हन जिंदगीभर नहीं भूलेंगे।

क्या हुआ था?

शादी समारोह के दौरान दूल्हा अपनी पत्नी को स्टेज पर लाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है लेकिन दुल्हन शरमा जाती है। दूल्हा, दुल्हन को पुष्पा फिल्म के स्टाइल में इंप्रेस करने की कोशिश करने लगता है और ओवर कॉन्फिडेंस में आ जाता है। इस दौरान वह स्टेज से नीचे उतर आता है और दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करने लगता है।

लेकिन इस दौरान जो होता है, उसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की होती। दुल्हन को गोद में लेकर स्टेज चढ़ने की कोशिश में दुल्हा और दुल्हन दोनों गिर पड़ते हैं और आसपास खड़े लोग हंसने लगते हैं। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है।

हालांकि हैरानी की बात ये भी है कि दूल्हा स्टेज पर चढ़ने के चक्कर में गिर तो पड़ता है लेकिन फिर से खड़ा हो जाता है और दुल्हन को गोद में लेकर ही स्टेज पर जाता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग दूल्हे की हिम्मत की दाद दे रहे हैं तो कुछ लोग शादी जैसे मौके पर इस तरह की हरकत नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।

एक यूजर @PremDarpan ने लिखा, "भाई ने तो जिंदगीभर बीवी से सुनने का बंदोबस्त कर लिया।"

@NeeruDevi1772 नाम के यूजर ने लिखा, "ओवर कॉन्फिडेंस इंसान को जमीन से उठा देता है और गिरावट भी उतनी ही जोर की होती है!"

एक और यूजर ने लिखा, "दूल्हे को अपने और दुल्हन के शरीर का अंदाजा कर लेना चाहिए।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ज़िंदगी में आत्मविश्वास ज़रूरी है, पर अति-आत्मविश्वास अक्सर ठोकर दिला देता है। संतुलन ही असली समझदारी है न ज्यादा झुको, न बेवजह उड़ो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

Ajab Gajab : अब एयरपोर्ट पर पायजामा पहनने पर बैन ? नियम पढ़ते ही भड़क उठे यूजर्स; बाद में पता चली सच्चाई 

ट्रेन के अंदर इलेक्ट्रिक केतली यूज करती महिला का Video Viral, ऐसे मामले में कितनी सजा होती है जान लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।