1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के दिन रैली में भाग गया दूल्हा, दुल्हन करती रही इंतजार, आगे मामला हुआ गंभीर

शादी के दिन रैली में भाग गया दूल्हा, दुल्हन करती रही इंतजार, आगे मामला हुआ गंभीर

 Published : Nov 02, 2022 09:15 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 09:15 pm IST

शादी के मंडप से दूल्हा प्रदर्शन में भाग गया। दुल्हन अभी भी इंतजार कर रही है। दुल्हन का कहना है कि जब तक होने वाले पति नहीं आते हैं तब तक इसी ड्रेस में रहूंगी।

सिदरा नदीम - India TV Hindi
सिदरा नदीम Image Source :  SYED BASIT ALI-YOUTUBE

शादी के दिन दूल्हा या दुल्हन का फरार हो जाना आम तौर पर खबरें आती रहती है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि शादी के दिन दुल्हा एक राजनीतिक रैली में शामिल होने के लिए शादी के मंडप से भाग गया। अगर नहीं सुना है तो आज जान लीजिए। एक युवक शादी के दिन अपनी होने वाली पत्नि को छोड़कर फरार हो गया। युवती दुल्हन की लिबास में सजधजकर तैयार बैठी रही लेकिन दुल्हा ससुराल आने के बजाए प्रदर्शन में भाग लेने चला गया। 

फरार हो गया प्रदर्शन के लिए 

दुल्हन अपने पति के इंतजार में है कि वो शादी के लिए आएंगे। आपको बता दें कि ये घटना पड़ोसी देश पाकिस्तान की है। दुल्हन ने शादी के संबंध में एक ब्लॉगर से बात करते हुए बताया कि उनके शौहर में कोई कमी नहीं है। दुल्हन का नाम सिदरा नदीम है और उनकी शादी इजाज से होने वाली थी लेकिन होने वाले पति शादी में ना आकर वो पाकिस्तान में चल रहे हैं, इमरान खान की मार्च में भाग लेने के लिए चले गए।ब्लॉगर ने सिदरा से सवाल किया क्या वो इमरान खान से प्यार करते हैं तो इसके जवाब में सिदरा ने बताया कि लगता तो ऐसा ही है। 

इमरान डंडे मारकर भेजें
सिदरा ने आगे कहा कि मैं चाहती हूं कि इमरान खान उसे डंडे लॉन्ग मार्च से मारकर भेजें। सिदरा ने दुखी मन से कहा कि शादी के बाद 'सिदरा नदीम'से 'सिदरा इजाज' होने वाली थी। जो कि नहीं हो पाया। सिदरा अभी भी अपने पति का इंतजार कर रही हैं। युवती ने आगे कहा कि वो भी इमरान खान को पंसद करती है। लेकिन इमरान खान के वजह से ही हमारी शादी नहीं हो पाई है। 

शादी करुंगी उसी से 
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर से इस्लामाबाद के बीच 'आजादी मार्च' नाम से लॉन्ग मार्च निकाल रहे थ। इस मार्च में भाग लेने के लिए सिदरा का होने वाला पति फरार हो गया। अब सिदरा ने कहा कि ये ठीक है आजादी मार्च लेकिन मैं इसे 'दूल्हा चोरी मार्च' कह सकती हूं। उन्होंने कहा कि मेरा नुकसान हुआ है। काफी रुपयों का नुकसान हो गया है। सिदरा का कहना है कि जब तक इजाज नहीं आते हैं तब तक मैं इसी लिबास में रहूंगी और वो आएंगे तो उनसे शादी करुंगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।