1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में सफाई को लेकर शख्स ने कही कुछ बातें, Video देख लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

ट्रेन में सफाई को लेकर शख्स ने कही कुछ बातें, Video देख लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 01, 2025 12:25 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 12:28 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी लोग देख रहे हैं। वीडियो में एक शख्स भारतीय रेल में सफाई को लेकर अपनी बातें कह रहा है। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने क्या कहा और लोगों ने किस तरह रिएक्ट किया।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने ट्रेन में सफाई रखने के लिए लोगों से किया रिक्वेस्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज भी भारत में अधिकतर लोग ऐसे हैं जो ट्रेन से सफर करते हैं। कुछ लोग प्लेन का पैसा नहीं जुटाने के कारण ट्रेन से सफर करते हैं तो कुछ लोगों को ट्रेन में सफर करना अच्छा लगता है इसलिए वो ट्रेन से जाते हैं। ट्रेन का सफर वैसे हमेशा यादगार भी रहता है। मगर अकसर लोगों की शिकायत रहती है कि ट्रेन में सफाई नहीं रहती है। उसी बात को लेकर एक शख्स ने वीडियो बनाया है। वीडियो में उसने सफाई को लेकर कुछ बातें कही है जिस कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शख्स ने वीडियो में क्या बताया?

प्लेटफॉर्म पर खड़ी अमृत भारत ट्रेन को दिखाते हुए शख्स ने वीडियो बनाना शुरु किया। इसके बाद वो ट्रेन के अंदर जाता है। वहां अलग-अलग जगहों पर नजर आ रही है गंदगी को दिखाता है जो उसमें सफर करने वाले यात्रियों ने किया था। कोई सीट के नीचे प्लेट छोड़ देता है तो कोई कप को सीट के पास छोड़ देता है। इस तरह वो अलग-अलग जगह की गंदगी दिखाता है। वो कहता है, 'इतनी बढ़िया ट्रेन है और एक साल बाद लोग उसका ये हाल बना देंगे तो क्या होगा।' आगे कहता है, 'दोस्तों आप सभी से रिक्वेस्ट है कि आप जैसा उम्मीद करते हैं कि सामने वाला आपके लिए सीट छोड़कर जाए, वैसे ही आप उनके लिए छोड़कर जाओ। आप अपने साथ पेपर बैग रखो और कुड़े को उसमें डालकर, आप जिस स्टेशन पर उतर रहे हो, वहां डस्टबीन में डाल दो।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'देश में सुविधाएं बहुत हैं मगर हम ही डिजर्विंग नहीं हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बिल्कुल भी लायक नहीं हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग ही ऐसा करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- भारतीय लोगों की आदत ही है ये। चौथे यूजर ने लिखा- हम ही लोग ऐसे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह तो सच्ची बात है।

ये भी पढ़ें-

चचा के Video में लॉजिक जैसा कुछ भी नहीं मिलेगा, देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे

सेब बेचने के साथ कस्टमर को चूना भी लगा रहा है शख्स, Video देखकर हो जाएंगे दंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।