1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क किनारे लगे बोर्ड की फोटो हुई वायरल, देखकर लोग बोले- 'समझदार के लिए बहुत है'

सड़क किनारे लगे बोर्ड की फोटो हुई वायरल, देखकर लोग बोले- 'समझदार के लिए बहुत है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 23, 2025 12:52 pm IST,  Updated : May 23, 2025 12:52 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर कोई वीडियो नहीं बल्कि एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक बोर्ड नजर आ रहा है। उस बोर्ड पर बहुत कुछ नहीं बल्कि सिर्फ एक शब्द लिखा है जिसे देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में आप जब भी जाएंगे, वहां पहले से ही अनगिनत पोस्ट आपका इंतजार कर रहे होते हैं। हर दिन लोग कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट तो करते ही हैं और हम जब सोशल मीडिया पर जाते हैं तो वो सभी पोस्ट हमें अपने टाइमलाइन पर दिखने लगते हैं। उन्हीं सब के बीच में कुछ मजेदार वीडियो और फोटो भी नजर आते हैं जो वायरल हो रहे होते हैं। आपने भी तरह-तरह के खूब सारे वीडियो और फोटो देखे ही होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हुई फोटो में क्या दिखा?

अभी जो फोटो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क के किनारे एक बोर्ड लगा हुआ है। उस बोर्ड पर इंग्लिश और हिंदी में सिर्फ एक ही शब्द लिया हुआ है और वो 'अंग्रेजी, English' ही हैं। जी हां यही दो शब्द लिखे हुए हैं और एक तीर का निशान है। तीर का निशान बताने के लिए कि दुकान किधर है। अब आमतौर पर ऐसे बोर्ड सिर्फ ठेके के लिए ही लगाए जाते हैं और लगाने वाले ने ज्यादा मेहनत नहीं किया। उसने सोचा होगा कि समझदार के लिए इशारा ही काफी होता है और देखने वाले लोग यह इशारा समझ ही जाएंगे।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @menirbhay93 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'समझदार के लिए इशारा ही काफी है, ऐसा दुकानदार ने बोला है।' वायरल फोटो को देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार तरीके से कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये किस चीज की दुकान है। दूसरे यूजर ने लिखा- 100 मीटर पर (हिन्दी) देशी का भी बोर्ड लगा है। तीसरे यूजर ने लिखा- समझदार के लिए बहुत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंग्लिश कोचिंग क्लास होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यही तो होती हैं पापा की परियां! लड़की ने किया कुछ ऐसा कि Video देख लोग लेने लगे मजे

भाई ने तो JCB समाज में डर पैदा कर दिया होगा, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।