1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्यार अंधा ही नहीं बूढ़ा भी होता है! कपल का वायरल Video देख लोगों ने दिए रिएक्शन

प्यार अंधा ही नहीं बूढ़ा भी होता है! कपल का वायरल Video देख लोगों ने दिए रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 25, 2025 10:33 am IST,  Updated : Mar 25, 2025 10:33 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी एक लड़की को गुब्बारे दे रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर मजे लिए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कभी भी आपको कुछ भी देखने को मिल सकता है और आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि स्क्रोल के बाद अगला पोस्ट कैसा आएगा। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको क्या ही बताना। आपकी फीड पर भी तमाम तरह के पोस्ट आते ही होंगे और उन्हीं पोस्ट में से कुछ पोस्ट ऐसे भी होते होंगे जो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी वाहन के पीछे लिखी लाइनों की फोटो वायरल होती है। कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो किसी वीडियो में कुछ अलग नजर आता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और यह वीडियो तो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में नजर आता है कि एक आदमी अपने घुटने पर बैठा हुआ है और उसके हाथ में बहुत सारे गुब्बारे नजर आ रहे हैं। उसके बाद दिखता है कि वो उठते हुए लड़की को गुब्बारा देता है। लड़की उस गुब्बारे को लेने का बाद उसे गले लगा लेती है। वीडियो में यही नजर आता है और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अलग-अलग अकाउंट से जमकर पोस्ट और शेयर किया जा रह है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nautanki.hoon नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई मैं तो टूट गया यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्यार अंधा ही नहीं बूढ़ा भी होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां तो प्यार बूढ़ा भी है। तीसरे यूजर ने लिखा- इनको देखने के बाद उम्मीद रखनी होगी बुढ़ापे तक। एक अन्य यूजर ने लिखा- अच्छा है मैं अंधा हूं।

ये भी पढ़ें-

विदेशी लोगों की बस अंग्रेजी ही ठीक है, हिंदी पढ़ने में हवा निकल गई, देखें वायरल video

कैमरे में कैद हुआ ऐसा नजारा जिसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।