सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। लोगों को जहां कुछ अनोखा मिलता है, वो उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। वहीं कुछ लोग खुद का वीडियो भी पोस्ट करते हैं। अब इन सभी में से जो सबसे अलग होता है या फिर ज्यादा लोगों को इंगेज कर पाता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आपने भी तमाम तरह के वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़, कभी स्टंट, कभी डांस तो कभी किसी दूसरे तरह का वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला अपनी कार के अंदर बैठी हुई है। वहीं पास में एक दीवार पर 5G नेटवर्क के लिए एक सिम ने प्रचार किया हुआ है। वहां एक लाइन भी लिखी हुई है जिसे वो विदेशी महिला पढ़ने की कोशिश कर रही है। जिस तरह कोई बच्चा किसी शब्द के हर अक्षर को बोल-बोलकर उसे जोड़ता है और फिर समझता है कि वहां पर क्या लिखा हुआ है, उसी तरह वो महिला भी हिंदी शब्द को पढ़ रही है। यह वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है कि विदेशी लोग उसी तरह हिंदी पढ़ते हैं जैसे हम अंग्रेजी।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JATtilok_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बड़ा सुकून मिला ये जानकर कि जैसे हम अंग्रेजी पढ़ते हैं, वैसे ही अंग्रेज हिंदी पढ़ते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सारे गोरे लोग अंग्रेज नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह दीदी वाह। तीसरे यूजर ने लिखा- और नहीं तो क्या, इन्हीं कौन सी हिंदी आती है।
ये भी पढ़ें-
कैमरे में कैद हुआ ऐसा नजारा जिसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी, Video हो रहा है वायरल
बेचारे गधे के साथ ये क्या कर दिया इसने, आप भी देखें वायरल हो रहा Video