1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर जाते लड़कों का Video हो रहा है खूब वायरल, लोगों ने कहा, 'लड़के यही करते हैं'

बाइक पर जाते लड़कों का Video हो रहा है खूब वायरल, लोगों ने कहा, 'लड़के यही करते हैं'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 08, 2025 11:16 am IST,  Updated : Jan 08, 2025 11:36 am IST

एक बाइक पर घूमते तीन लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन तो है मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। वरना आज के समय में यूथ तो सोशल मीडिया पर है ही, उसके अलावा बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। कई बच्चे तो गजब-गजब के रील्स या फिर व्लॉग बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और वो फेमस भी हो गए हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को यह तो पता ही है कि एक बाइक पर अधिक से अधिक दो लोग बैठकर कहीं जा सकते हैं। मगर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाइक पर तीन दोस्त बैठकर जा रहे हैं। खैर वीडियो के वायरल होने का कारण यह नहीं है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सर्दी से बचने के लिए उन लोगों ने पूरे कंबल को लपेट लिया है और वैसे ही बाइक पर बैठे हुए हैं। एक कंबल में तीन दोस्त खुद को लपेटे हुए बाइक पर घूम रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WhyyArya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा है, 'बहुत ठंड है भाई चल चाय पीकर आते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ठंड कितनी भी हो, दोस्त के साथ घूमना जारी रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़के यही करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह अलग लेवल का शौक है यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- बेड भी लेकर आना था साथ में।

ये भी पढ़ें-

KGF वाला सीन याद आ गया! बाइक के साथ ऐसा होते हुए नहीं देखा होगा, Video हुआ वायरल

Flights में नहीं घुस पाती है दुनिया की ये सबसे लंबी औरत, स्ट्रेचर पर लेटकर करनी पड़ती है यात्रा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।