1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑल्टो को ऐसे ही नहीं बोला जाता Lord Alto, बर्फीली सड़कों पर जहां थार और जिप्सी का दम फूला, वहीं फर्राटे भरते दौड़ी ये कार

ऑल्टो को ऐसे ही नहीं बोला जाता Lord Alto, बर्फीली सड़कों पर जहां थार और जिप्सी का दम फूला, वहीं फर्राटे भरते दौड़ी ये कार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 07, 2025 10:38 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 10:38 pm IST

सोशल मीडिया पर लॉर्ड ऑल्टो की बादशाहत वाले कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें से एक ये भी है। इस वीडियो में ऑल्टो कार को बर्फीले रास्ते में सरपट दौड़ते हुए देखा गया।

ऑल्टो कार की बादशाहत एक बार फिर हुई कायम- India TV Hindi
ऑल्टो कार की बादशाहत एक बार फिर हुई कायम Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर भारत समेत पूरे देश में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में तो जमकर बर्फबारी हो रही है। चारों ओर बर्फ की मोटा-मोटा चादरें बिछ चुकी हैं। सड़कों पर भी बर्फ लद गए हैं। जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रही है। पहाड़ों में घूमने वाले पर्यटकों के लिए यह बहुत बड़ी मुसीबत बन चुकी है। बर्फीली सड़कों पर वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है। हाल में सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए जिनमें गाड़ियों को बर्फीले रास्तों पर फिसलते देखा गया। इसी बीच एक ऐसा भी वीडियो सामने आया जिसमें बड़ी-बड़ी गाड़ियों को बर्फीले रास्ते में दम तोड़ते देखा गया। वहीं इन मुश्किल को पार करते और बर्फीली वादियों को चीरते हुए एक छोटी सी ऑल्टो कार को फर्राटे भरते हुए दौड़ते देखा गया।

बड़ी-बड़ी गाड़ियां पस्त, वहीं लॉर्ड ऑल्टो मस्त

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ब्लैक रंग की महिंद्रा थार को बर्फीले रास्ते से गुजरने में कितनी तकलीफें हो रही हैं। जैसे-तैसे रेंगते हुए वह कार आगे की ओर बढ़ रही है। इसके बाद एक सफेद जिप्सी को भी उसी रास्ते पर हांफते-हांफते दौड़ते देखा गया। दोनों ही गाड़ियों को इस रास्ते से निकलने में काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके थोड़ी देर बाद ही उसी फिसलन भरे रास्ते पर मारुति-सुजुकी की लॉर्ड ऑल्टो को सरपट दौड़ते हुए पार करते देखा गया। यह देख ये बात तो तय हो गया कि ऑल्टो के सामने बड़ी-बड़ी एसयूवी कारों की पावर भी धरी की धरी रह गई।

वीडियो पर लोगों का आया कुछ ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AarizRizvi नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- "लार्ड तो ऑल्टो है, लेकिन मारुति जिम्नी और जिप्सी से निराश हूं।" वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और बड़ी तदाद में लोगों ने इस पर कमेंट कर प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इसमें कुछ भी अजीब नहीं है... सर्दियों की चेन वाली कोई भी कार पकड़ बना लेगी, जैसे कि ऑल्टो में थी... कोई भी कार बर्फ पर पकड़ नहीं बना सकती... यह बेसिक फिजिक्स है। दूसरे ने लिखा- उन्होंने सबसे अधिक कर्षण के साथ रास्ता लिया, ड्राइवर का अनुभव मायने रखता है।

ये भी पढ़ें:

Video: बारात में उड़ाए जा रहे थे नोट, मोहल्ले वालों के हो गए मजे ही मजे, जमकर लूटे पैसे

अरे मान जाओ चचा! सांप से आंखें चार कर रहे थे अंकल, अगले ही पल नागराज ने आंखों पर दे दिया KISS, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।