Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मिल गई जुगाड़ की जननी! पानी पीने के लिए महिला का यह Idea कर गया काम, लोग बोले- दिमाग लगाना कोई इनसे सीखे

मिल गई जुगाड़ की जननी! पानी पीने के लिए महिला का यह Idea कर गया काम, लोग बोले- दिमाग लगाना कोई इनसे सीखे

भारत में जुगाड़ की मदद से किसी भी समस्या का हल खोजा जा सकता है। सीमित संसाधनों में जरूरतों को पूरा करने की कला ही जुगाड़ कहलाती है और ये भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा रही है।

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
Published : Jun 28, 2025 04:13 pm IST, Updated : Jun 28, 2025 04:13 pm IST
पानी पीती महिला- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA पानी पीती महिला

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं। जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ उनकी तारीफ भी बटोरता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक महिला ने पानी पीने के लिए ऐसा अनोखा जुगाड़ भिड़ाया कि वीडियो देखकर लोग दंग रह गए साथ ही लोगों की हंसी भी छूट गई। इस वायरल वीडियो को देख लोगों ने महिला के दिमाग की क्रिएटिविटी की भी तारीफ की।

महिला ने पानी पीने के लिए लगाया जुगाड़

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पानी पीने के लिए नल के पास खड़ी है। नल आधुनिक जमाने का लग रहा है। जिसे दबाकर रखने पर ही उस नल से पानी गिरता है। ऐसे में महिला पानी पीने के लिए जैसे ही चुल्लू आगे करती तो पानी गायब हो जाता। महिला ने एक-दो बार और कोशिश की लेकिन दो-तीन बार के बाद जब महिला को पानी नसीब नहीं होता है तो उसने पानी पीने के लिए काफी अनोखा तरीका अपनाया। उसने पानी पीने के लिए चुल्लू आगे बढ़ाया और नल को दबाए रखने के लिए अपने माथे का इस्तेमाल किया। माथे से नल को लगातार दबाए रखने पर पानी लगातार गिरता रहा और वह महिला आराम से पानी पीती रही।

लोग महिला की बुद्धिमानी की कर रहे तारीफ

यह जुगाड़ इतना अनोखा है कि इसे देखकर लोग महिला की बुद्धिमानी की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में महिला की यह तरकीब देखकर लोग हैरान रह गए और किसी ने इसे कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला की तारीफ में कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, "दिमाग का सही इस्तेमाल करना कोई इनसे सीखे।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "यह जुगाड़ तो गजब है, इतनी सादगी से इतना कमाल।" कुछ लोगों ने इसे 'देसी इनोवेशन' का नाम दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन चल रही थी हाईकोर्ट की सुनवाई, टॉयलेट में 'हल्का' होता दिखा शख्स, जानें वायरल Video पर लोगों ने क्या कहा

हफ्ते में बस 4 दिन काम और 3 दिन आराम, जानिए किन जगहों पर ऑफिस में लागू हुआ यह सिस्टम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement