1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया का सबसे अजीब जानवर मिला, इसकी चमड़ी बिल्कुल 'बुलेट प्रूफ जैकेट' है

दुनिया का सबसे अजीब जानवर मिला, इसकी चमड़ी बिल्कुल 'बुलेट प्रूफ जैकेट' है

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 14, 2023 03:24 pm IST,  Updated : Dec 14, 2023 03:29 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसे जानवर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। इस जानवर की खासियत यह है कि खतरा आने के समय यह अपने शरीर को एक बॉल की आकार में ढाल सकता है।

Viral- India TV Hindi
इस जानवर की चमड़ी बुलेट प्रूफ जैकेट को देती टक्कर Image Source : INDIA TV

प्रकृति ने इस संसार को इंसान और पेड़ों के अलाव अलग-अलग तरह की प्रजातियां भी प्रदान की है। इस दुनिया में ऐसे-ऐसे प्रजाति और जानवर हैं जिनके बारे में सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक जानवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जो जानवर दिखाई दे रहा है वह छत्तसीगढ़ के मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में देखने को मिला है। इसकी खूबी इसे बाकी जानवरों से अलग और खास बनाती है। आइए बताते हैं कि इस जानवर की क्या खासियत है।

इस जानवर की क्या है खासियत?

इस दुनिया में अनेक प्रकार के जानवर पाए जाते हैं। हर जानवर की अलग-अलग खासियत होती है जो उन्हें बाकी जानवरों से अलग और खास बनाती है। आपने अभी तक कई जानवरों की खासियत के बारे में पढ़ा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे जानवर के बारे में सुना है जिसके पास बुलेट प्रूफ जैकेट जैसी चमड़ी हो। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जो जानवर दिखाई दे रहा है उसका नाम आर्माडिलो है। इसकी खासियत इसका कवच है जो किसी बुलेट प्रूफ जैकेट से कम नहीं है। आर्माडिलो की चमड़ी काफी सख्त होती है जो उसे बाकी जानवरों से बचाने में मदद करती है।

बता दें कि आर्माडिलो अपने ऊपर होने वाले खतरों को भांपने में माहिर होता है। जैसे ही इसे किसी खतरे की शंका होती है, यह अपने शरीर को एक बॉल के आकार में ढाल लेता है। ऐसा करते ही यह खतरे से बच जाता है क्योंकि बॉल के आकार में आने के बाद कोई भी शिकारी इसको खा नहीं सकता है। आर्माडिलो की यह खासियत उसे बाकी जानवरों से अलग और खास बनाती है। यह अपनी चमड़ी की खासियत की वजह से शिकारी जानवरों को मात देने में सफल हो पाता है। 

(रिपोर्ट- शिकंदर अली)

ये भी पढ़ें-

Unknown नंबर से परेशान होने पर क्या करें? शख्स का जवाब सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

कुल्फी बेचने वाले शख्स ने सोशल मीडिया पर लोगों का खींचा ध्यान, लोग दे रहे अनोखे नाम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।