1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: ट्रेन से चोरी करना चोर को पड़ गया भारी, खिड़की से लटका कर कोसों दूर ले गए यात्री

Viral: ट्रेन से चोरी करना चोर को पड़ गया भारी, खिड़की से लटका कर कोसों दूर ले गए यात्री

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 24, 2023 10:40 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 10:40 pm IST

सोशल मीडिया पर फिलहाल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद चोरों की अक्ल ठिकाने आ जाएगी। ट्रेन में चोरी करने से पहले हर चोर सौ बार सोचेगा।

Viral- India TV Hindi
चोर को ट्रेन की खिड़की पर लटकाकर ले गए काफी दूर Image Source : SCREEN GRAB

ट्रेन, बस, ऑटो या फिर बाइक, किसी भी वाहन से ट्रैवल करते समय आदमी को अपने सामान की देखभाल करनी पड़ती है। क्योंकि कब चोर कहां से आ जाए और सामान चुरा कर ले जाए, इसका कुछ आईडिया नहीं होता है। कई बार आपने देखा होगा कि ट्रेन या फिर बस में यात्री सो रहा होता है और चोर खिड़की से उनका सामान लेकर रफूचक्कर हो जाता है। मगर एक बार इस वीडियो को देख लेने के बाद हर चोर चोरी करने से पहले कम से कम सौ बार सोचेगा। 

चोर की अक्ल आई ठिकाने

सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो आजकल खूब छाया हुआ है। वीडियो में एक शख्स आपको ट्रेन की खिड़की पर लटका हुआ नजर आएगा। ट्रेन के अंदर बैठे दो लोगों ने उसके दोनों हाथों को पकड़ रखा है। खिड़की पर लटका शख्स एक चोर है जो खिड़की के जरिए लोगों का सामान चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया और ट्रेन के शुरू होने के बाद भी नहीं छोड़ा। चोर लोगों से रिक्वेस्ट कर रहा है कि वो उसका हाथ ना छोड़ें क्योंकि ट्रेन काफी रफ्तार में चल रही है। वीडियो में चोर कहता है, 'मेरा हाथ मत छोड़ना, नहीं तो मैं मर जाऊंगा।' वायरल वीडियो देख कुछ लोग कह रहे है ंकि इसके साथ अच्छा हुआ तो वहीं कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर lifekamantra108 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि, 'मोबाइल चोर को ट्रेन में लटका दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब कभी भी चोरी नहीं करेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी सजा देना गलत है, क्या कर रहे हो। तीसरे यूजर ने लिखा- उसकी आंखों में डर दिख रहा है।

ये भी पढ़ें-

हे भगवान! गोलगप्पा खाते हुए कपल को क्या सूझी जो कर डाली इंतनी गंदी हरकत, वीडियो देख लोगों को आया गुस्सा

वाह कितनी अच्छी सोच है! बच्चों ने समाज को सीख देने के लिए खोजा अनोखा तरीका, तस्वीर ने लोगों का जीता दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।