1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर हुआ क्लेश, Video देखा तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर हुआ क्लेश, Video देखा तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 31, 2025 10:46 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 10:46 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सीट के लिए एक आदमी और औरत के बीच में बहस होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर कुछ दिनों में एक न एक ऐसा वीडियो वायरल हो ही जाता है जो दिल्ली मेट्रो का होता है। किसी वीडियो में लोग गाना गाते हुए दिखते हैं तो किसी वीडियो में लोग रील बनाते हुए नजर आते हैं मगर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले दिल्ली मेट्रो के अधिकतर वीडियो में लोग लड़ते हुए ही नजर आते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो क्लेश के बीच में से शुरू होता है। वीडियो में दिखता है कि एक आदमी सीट पर बैठा हुआ और वहां बहुत शोर हो रहा है। इसी बीच वह आदमी बोलता है, 'ओ लेडीज लोगों की इन्सल्ट हो रही है यहां पर।' वहीं सामने खड़ी महिला भी उसे चिढ़ाते हुए नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक आदमी आकर उसे शांत सीट से उठाता है। आदमी जब उठता है तो महिला उसे कहती है, 'नहीं नहीं बैठो ना' और वो आदमी कहता है कि मेरा स्टेशन आ गया। इसको लेकर भी बहस होता है। वीडियो में आगे एक महिला की आवाज आती है जो उसे शांत रहने के लिए कहती है। वो कहती है कि बड़े होकर शराफत दिखाओ। इस बात पर वो बोलता है कि इनसे बड़ा हूं मैं? इसके तुरंत बाद महिला जिससे बहस हुई थी वो बोलती है कि वो तो दिख गया कि कौन बड़ा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर एक आदमी और महिला के बीच क्लेश।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 28 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमेशा आदमी ही गलत होता है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- यह एक परेशानी होती जा रही है, आदमी को भी बैठने की जगह चाहिए, हर जगह आ जाती हैं कि भैया उठ जाओगे।

ये भी पढ़ें-

ऑटो भी 5 स्टार लग्जरी बन गई भाई! शख्स ने करवाया ऐसा मॉडिफिकेशन जिसे देख हैरान हो जाएंगे

अंकल जी मौत से मीटअप करने निकले हैं! चचा का वायरल Video देख लोगों ने दिया रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।