1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहले नहीं देखी होगी ऐसी लड़ाई! एक लड़के के लिए दो लड़कियों में भीषण छिड़ी जंग, लेकिन...

पहले नहीं देखी होगी ऐसी लड़ाई! एक लड़के के लिए दो लड़कियों में भीषण छिड़ी जंग, लेकिन...

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 23, 2023 08:57 pm IST,  Updated : Nov 23, 2023 08:57 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां एक दूसरे के साथ भयंकर लड़ाई करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वहां खड़े लड़के लड़ाई का खूब मजा उठा रहे हैं।

Viral- India TV Hindi
लड़कियों की लड़ाई का वीडियो वायरल Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कभी दिल्ली मेट्रो का डांस वीडियो वायरल होता है तो कभी बस में सीट के लिए झगड़ती महिलाओं का वीडियो सामने आता है। कभी-कभी कुछ असली टैंलेंट भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा, वैसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि एक लड़के के लिए दो लड़कियों के बीच भयंकर लड़ाई हुई।

वीडियो हुआ वायरल

आजकल सोशल मीडिया केरला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कॉलेज के कुछ छात्र-छात्राएं खड़ीं हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां आपस में बहस कर रही हैं। धीरे-धीरे बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। दोनों लड़कियां एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती हुई और लात-घूसें चलाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वहां खड़े लड़के इस लड़ाई का पूरा मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं, जैसे मानों यह लड़ाई नहीं कोई खेल चल रहा हो। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में यह लिखा गया है कि केरला के एक कॉलेज के पास एक लड़के को लेकर दो लड़कियों में लड़ाई हुई। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7,698 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बड़े शैतान लड़के हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़के ही क्यों सब मजे लें। तीसरे यूजर ने लिखा- यह महीने का सबसे अच्छा क्लेश घोषित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

इस राज्य में सड़क के बीचो-बीच लगे हुए हैं पेड़, लोगों ने पूछा- 'इसका इंजीनियर सचिन टिचकुले था क्या?'

शौचालय जाने से रोकने पर भड़की महिला, फ्लाइट में सभी के सामने पैंट उतारकर करने लगी हंगामा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।