1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोरी करने आए चोरों ने करवाया फोटोशूट, वीडियो देख हैरान रह गए लोग

चोरी करने आए चोरों ने करवाया फोटोशूट, वीडियो देख हैरान रह गए लोग

 Published : Apr 26, 2023 03:44 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 03:44 pm IST

कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाता है। जैसे इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग हो गया है।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : INSTAGRAM/NAJEEBUZAMAN/IKHANADIL

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाता है। जैसे इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग हो गया है। क्या आप यकीन करेंगे अगर हम आपसे कहे कि चोरी करने आए चोरों ने चोरी करने के बजाय फोटोशूट कराना शुरू कर दिया? एक पल के लिए हमें भी लगा कि ऐसा नहीं हो सकता लेकिन इस वीडियो ने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं। 

चोरों ने कराया फोटोशूट 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार में दो चोर आते हैं। दोनों चोर गेट पार करने की कोशिश करते हैं। दोनों चोर बड़ी आसानी से गेट पार कर जाते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों चोर गेट के अंदर घुसते हैं। जैसे ही वे गेट खोलने के लिए आगे बढ़ते हैं, किसी ने दोनों की फोटो क्लिक कर ली होती है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दोनों चोर तरह-तरह के पोज में फोटोशूट कराने लगते हैं। इसके बाद उसी वीडियो में दोनों के सामने एक महिला आ जाती है। फिर क्या होता है कि चोरों का कल्याण हो जाता है। आपको बता दें कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। 

चोरों को बारे में यूजर्स ने क्या कहा?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वैसे भी ये स्क्रिप्टेड है। यह आइडिया देखने के बाद किसी भी दिन चोरी हो सकता है। एक यूजर ने लिखा कि क्या पता आजकल चोर भी रील बना रहे हैं और मालिक के साथ रील बनाने लगे चोरी के बजाय। एक यूजर ने लिखा कि ये वाकई में शानदार वीडियो है। वीडियो पर कई लोगों के कॉमेंट्स देखने लायक हैं, कुछ लोगों के रिप्लाई चौंकाने वाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।