1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस कलाकारी को 10 में से 20 नंबर, Video देख आप भी उसके टैलेंट को सलाम करेंगे

इस कलाकारी को 10 में से 20 नंबर, Video देख आप भी उसके टैलेंट को सलाम करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 01, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 02:00 pm IST

एक शख्स ने अपने टैलेंट का एक उदाहरण पेश किया जिसे देखने के बाद पक्का उसके फैन हो जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।a

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/THEINDIANCASM

इस दुनिया में टैलेंटेड लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। कोई बोलने में माहिर होता है तो कोई गजब की एक्टिंग करता है। कोई डांस करने में इतना माहिर होता है कि हर कोई उसे सलाम करता है तो कोई खेलने में धुरंधर होता है। इसके अलावा भी अलग-अलग लोगों के पास अलग-अलग कला होती है जिसे हम सोशल मीडिया पर देखते ही रहते हैं। आपने भी लोगों की कला के खूब वीडियो देखे होंगे मगर दावा है कि ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जो अभी वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कागज पर कलम से कुछ बनाया हुआ है मगर वो क्या है, वो सफा नहीं हो पा रहा है। पहली नजर में तो ऐसा लगेगा जैसे किसी ने बस ऐसे ही कलम को कागज पर चला दिया है मगर यही तो बंदे का टैलेंट है कि वो सीधे तौर पर नहीं दिखता है। वीडियो में दिखता है कि वो उनके आगे एक स्टील के ग्लास को घुमाता है और जब वो उन्हें घुमाने के बाद बीच में लाकर रख देता है तो पता चलता है कि उसने एक चेहरा बनाया है जो सीधे नहीं दिखेगा। ग्लास पर दिखता है कि उसने किसी का चेहरा बनाया है और ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiancasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है मगर कोई भी ऐसी जानकारी नहीं दी गई है जिससे यह पता चल पाए कि यह वीडियो कब और कहां का है या फिर यही पता चल जाए कि किसने यह बनाया है क्योंकि वीडियो में तो उस आदमी की शक्ल दिख नहीं रही है। खैर अब जो भी हो, उस आदमी के अंदर टैलेंट तो गजब का है ही।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई ये इंसान है फिर कोई लट्टू, गरबा का Video हुआ वायरल तो लोगों ने लिए मजे

झूला झूलने गए लड़की और लड़के का Video हो रहा है खूब वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।